सोनौली बार्डर पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे हांगकांग जाने की फिराक में नेपाली महिला गिरफ्तार

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेन्द्र मीणा (I.P.S) द्वारा चलाये जा रहे अभियान गिरफ्तारी वांछित /वारण्टी के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ के निर्देशन में व पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवां  अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष  महेन्द्र कुमार मिश्र द्वारा इमीग्रेशन व पुलिस टीम का गठन किया गया था। उक्त टीम द्वारा दिनांक 27.12.2025 को कस्बा सोनौली में भारत नेपाल सीमा पर स्थित इमीग्रेशन कार्यालय पर मौजूद आव्रजन अधिकारीगण द्वारा चेकिंग के दौरान 01 नेपाली नागरिक शर्मीला लामा पुत्री कवांग दोर्जे लामा पता नया गांव देउपुर जिला काभ्रेपलांनचोक नेपाल राष्ट्र हा0मु0 Address-1-64 BONTHAPALLY, GUMMADIDALA SANGAREDDY TELANGANA 502313 जिसका भारतीय पासपोर्ट सं- T6925385 व आधार कार्ड सं. 8624-5791-6790 SONIYA SHRESTHA के नाम से है, नेपाल सरकार के निर्देशों के अनुसार कोई भी नेपाली महिला नागरिक हांग कांग में जाकर घरेलू कार्य नही कर सकती है।

उपरोक्त महिला नेपाली नागरिक शर्मिला लामा द्वारा हांग कांग जाने हेतु अपने सम्पर्कों के माध्यम से छलपूर्वक नाम परिवर्तित कर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उसका अनाधिकृत तरीके से प्रयोग करने का अपराध होना पाया गया, जिसको आव्रजन अधिकारीगण व अन्य जांच एजेंसियों द्वारा बाद पूछताछ व तस्दीक कर थाना स्थानीय पर लाया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 125/2025 धारा 318(2),336(3),338,340 (2) बी0एन0एस0 पंजीकृत करते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय सदर महराजगंज रवाना किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

अभियुक्ता शर्मीला लामा पुत्री कवांग दोर्जे लामा पता नया गांव देउपुर जिला काभ्रेपलांनचोक नेपाल राष्ट्र हा0मु0 SONIYA SHRESTHA Address-1-64 BONTHAPALLY, GUMMADIDALA, SANGAREDDY TELANGANA 502313

बरामद प्रपत्रों का विवरण

1.एक अदद भारतीय पासपोर्ट सं- T6925385।

2. एक अदद भारतीय आधार कार्ड सं. 8624-5791-6790।

3. एक अदद नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र क्रं0-30-01-70-00436 की स्वप्रमाणित छायाप्रति।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 दिलीप कुमार, म0आ0 प्रेमशीला चौहान, म0आ0 सरोज सिंह,कृष्णा नन्द सिंह आव्रजन अधिकारी सोनौली, उमेश कुमार आव्रजन अधिकारी सोनौली शामिल रहे।

homeslider Purvanchal

नौतनवां रेलवे स्टेशन चौराहे के पास (SBI) एटीएम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/ महराजगंज । नौतनवां नगरके रेलवे स्टेशन चौराहे के निकट स्थित एसबीआई एटीएम में गुरुवार देर शाम अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही मिनटों में एटीएम के अंदर धूआं भर गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर […]

Read More
Central UP Purvanchal

“गड्ढा मुक्त सड़क या श्मशान शेड? विधायक के फैसले पर उठे सवाल”

ढेकहरी बुजुर्ग–खुर्द क्षेत्र में विकास प्राथमिकता को लेकर विवाद, विजय श्रीवास्तव बढ़नी/लखनऊ। सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। ढेकहरी बुजुर्ग से ढेकहरी खुर्द होते हुए अर्रा नाला तक की जर्जर और गड्ढों से भरी सड़क को लेकर वर्षों से परेशान जनता अब […]

Read More
Purvanchal

जेडीसी के दौरे से ब्लॉक में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर से आशुतोष मिश्रा की रिपोर्ट संत कबीर नगर जनपद के नाथनगर ब्लॉक में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब ज्वाइंट डेवलपमेंट कमिश्नर (जेडीसी) निर्मल कुमार द्विवेदी अचानक पहुंचकर निरीक्षण शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक चले निरीक्षण में जेडीसी ने एक-एक पत्रावली को बारीकी से खंगाला और कई फाइलों […]

Read More