ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार

Untitled 3 copy 24

नई दिल्ली। क्रिसमस की छुट्टी के बाद आज ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। वहीं एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। डाउ जॉन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 288.75 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 48,731.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.41 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,938.15 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया।

इसके अलावा नैस्डेक 0.22 प्रतिशत उछल कर 23,613.31 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वही डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 48,753.01 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के दौरान मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एफटीएसई इंडेक्स 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,889.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह डीएएक्स इंडेक्स ने 128.43 अंक यानी 0.53 प्रतिशत उछल कर 24,412.40 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत सीएसी इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,105 अंक के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ बाजार में से पांच के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि तीन सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं।

वही इंडोनेशिया स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है। गिफ्ट निफ्टी फिलहाल 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 26,140.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.31 प्रतिशत टूट कर 1,260.80 के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,952.09 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 467.21 अंक यानी 0.93 प्रतिशत की मजबूती के साथ 50,875 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,129.51 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा ताईवान वेटेड इंडेक्स 139.57 अंक यानी 0.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 28,511.55 अंक के स्तर पर, हैंग सेंग इंडेक्स 0.17 प्रतिशत उछल कर 25,818.93 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.04 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 4,638.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Gold
Business homeslider

सोना ₹1.44 लाख के पार, चांदी ₹2,200 से ज्यादा उछली…जानें आज के ताजा भाव

Gold घरेलू वायदा बाजार (MCX) में सप्ताह की शुरुआत सोने और चांदी के लिए शानदार रही। पिछले सप्ताह की तेजी सोमवार को भी जारी रही, जिससे दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में मजबूत बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के दौरान सोना ₹1.44 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी ₹2,200 से अधिक […]

Spread the love
Read More
Trump vs Canada
Business homeslider International

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

Trump vs Canada : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव अब दोनों देशों की साझा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक पहुंच गया है। हालिया विवाद की वजह बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, जिसके उद्घाटन समारोह में अमेरिका को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में कनाडा ने निमंत्रण वापस ले लिया। इस फैसले […]

Spread the love
Read More
Business

Adani Group ने खत्म की एयरलाइन लॉन्च की चर्चाएं, कहा- ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

Adani Group : भारतीय विमानन क्षेत्र में अपनी एयरलाइन शुरू करने की अटकलों पर आखिरकार अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने आधिकारिक स्थिति स्पष्ट कर दी है। कंपनी ने शेयर बाजार को भेजी गई नियामकीय फाइलिंग में कहा है कि फिलहाल कमर्शियल एयरलाइन कारोबार में उतरने की उसकी कोई योजना नहीं है। कंपनी ने हालिया मीडिया […]

Spread the love
Read More