विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सोनौली में व्यापारियों के साथ की बैठक,सुनी समस्याएं, समाधान का दिए भरोसा

Untitled 24 copy 7

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

सोनौली/महराजगंज। नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में नियमित भ्रमण एवं जन संवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार की शाम नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी सोनौली स्थित त्रिवेणी कटरा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रतिष्ठित व्यापारी भोलाराम शर्मा के प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पहले से एकत्र व्यापारियों एवं नगरवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। विधायक ने लोगों का हाल-चाल जाना, उनकी समस्याओं को विस्तार से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को शीघ्र, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। व्यापारियों ने बाजार की व्यवस्था, व्यापारिक माहौल और स्थानीय सुरक्षा से जुड़े कई गंभीर व महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे, जिन पर विधायक ने त्वरित कार्रवाई और सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

जनसंवाद कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नौतनवां राकेश कुमार मद्धेशिया, नौतनवां चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी, भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता दीपक त्रिपाठी उर्फ दीपक बाबा, महेंद्र जायसवाल, रवि वर्मा प्रेम जायसवाल, राजू जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अशोक शर्मा, अजय अग्रवाल, रामोद मद्धेशिया, राकेश सिंह, कृपाशंकर मद्धेशिया, मनोज रौनियार, रमेश राजभर, अशोक गिरी और दीपक सहानी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। जन संवाद में पहुंचे नागरिकों तथा व्यापारियों ने विधायक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नियमित संवाद से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तेजी और प्राथमिकता से संभव हो सकेगा।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More