कुख्यात विनय त्यागी की इलाज के दौरान मौत, गोली मारने वाले दो शूटर गिरफ्तार

Untitled 15 copy 12

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। एम्स ऋषिकेश में भर्ती कुख्यात विनय त्यागी की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका ट्रॉमा सेंटर मे उपचार चल रहा था। पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जाते समय बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर फायरिंग की थी। इस दौरान विनय त्यागी के सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। रुड़की कारागार में बंद मेरठ निवासी कुख्यात बदमाश विनय त्यागी की धोखाधड़ी के एक मामले में लक्सर ACJM कोर्ट में पेशी थी। कारागार से चालक सहित छह पुलिसकर्मी सरकारी टाटा सूमो वाहन में उसे पेशी पर लक्सर लेकर आ रहे थे। इस दौरान जब वह फ्लाई ओवर के मध्य पहुंचे तो यहां जाम के दौरान सामने वाहन होने के कारण उन्हें वाहन को रोकना पड़ा। इसी दौरान यहां पहले से घात लगाकर मौजूद दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने पुलिस के वाहन पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। वाहन में मौजूद विनय त्यागी को तीन गोलियां लगी, वह वाहन में ही गिर गया जबकि पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। हालांकि दो पुलिसकर्मियों को चोट आई। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता बदमाश भीड़ के बीच हथियार लहराते हुए मौके से भाग निकले। घायल अवस्था में विनय त्यागी को लक्सर सीएचसी ले जाया गया। वारदात की सूचना पर एसपी देहात शेखर चंद सुयाल, सीओ नताशा सिंह, कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण, मंगलौर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, खानपुर एसओ धर्मेंद्र राठी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद कड़ी सुरक्षा में घायल बदमाश को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

आरोपी दोनों शूटरों को पुलिस ने घटना के दूसरे दिन खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार किया था। वहीं, कल उन्हें गैंगवार की आशंका को देखते हुए रुड़की की जगह हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया था। मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर ने पैसों के लेनदेन के विवाद में साथी अजय निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर के साथ विनय त्यागी की हत्या के इरादे से उस पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास रहा है। वह काशीपुर में एक डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सन्नी और विनय त्यागी के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है। सन्नी के रकम मांगने पर विनय त्यागी उसकी हत्या करवाने की धमकी दे रहा था। इसी बात से भड़के सन्नी ने विनय की हत्या की साजिश रची थी। वह लगातार विनय त्यागी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हुए थे। विनय त्यागी के रुड़की कारागार में शिफ्ट होने के दौरान ही उन्हें उसके लक्सर में पेशी पर आने की जानकारी मिली थी। उन्होंने लक्सर-रुड़की मार्ग पर रेकी करने के बाद बुधवार को वारदात को अंजाम दिया।

Spread the love

Air India Pakistan Airspace
National

गलती से पाकिस्तानी क्षेत्र में घुस गई AIR INDIA, बाल-बाल बचा भारतीय जहाज

अमृतसर के पास पाकिस्तान के ऊपर पहुंच गया था एयर इंडिया का एक विमान Air India Pakistan Airspace : टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया का एक विमान मंगलवार रात गलती से पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर गया, हालांकि इसका एहसास होते ही वह तुरंत वापस भारतीय सीमा में लौट आया। सूत्रों […]

Spread the love
Read More
 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
Crime News

“प्राइवेट तस्वीरों ने उजाड़ दी तीन जिंदगियां, शादी से तीन दिन पहले दुल्हन और माता-पिता ने दी जान”

 Mysuru Triple Suicide :  कर्नाटक के मैसूर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शादी की खुशियों से सजा एक घर देखते ही देखते मातम में बदल गया। शादी से महज तीन दिन पहले एक युवती की निजी तस्वीरें उसके मंगेतर तक पहुंचा दी गईं, जिसके बाद रिश्ते में […]

Spread the love
Read More