देहरादून MDDA कार्यालय में टेंडर लेने गए ठेकेदारों में चले लात-घूंसे

Untitled 14 copy 13

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) कार्यालय में विकास कार्यों के टेंडर के दौरान ठेकेदार आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद कुछ ठेकेदारों में मारपीट हो गई। इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने तत्काल प्रभाव से टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के आदेश दिए। उन्होंने मारपीट करने और कार्यालय में बेवजह हंगामा करने वाले ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण की ओर से दून शहर, विकासनगर और ऋषिकेश में करीब पचास करोड़ रुपये की लागत से डेढ़ सौ से ज्यादा विकास कार्य करवाने के लिए टेंडर जारी किए थे। शुक्रवार दोपहर तीनों क्षेत्रों के ठेकेदार मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विकासनगर और ऋषिकेश के ठेकेदारों ने देहरादून के ठकेदारों को टेंडर डालने से रोक दिया।

यह कहा गया कि सभी ठेकेदार अपने-अपने क्षेत्रों के टेंडर ही डालें। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। नोकझोंक के बाद कुछ ठेकेदारों में मारपीट तक हो गई। विवाद बढ़ता देख कुछ अधिकारियों, कर्मचारियों ने बीच बचाव करते हुए ठेकेदारों को शांत करवाया। इसके बाद मामले की शिकायत उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी तक पहुंची। उन्होंने तत्काल प्रभाव से टेंडर प्रक्रिया निरस्त करने के आदेश जारी किए। साथ ही मारपीट के आरोपी ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि कोई भी ठेकेदार कहीं भी टेंडर डालने को स्वतंत्र है।

नगर निगम और MDDA में विकास कार्यों के टेंडर में सिंडीकेट हावी होता जा रहा है। अधिकारियों से मिलीभगत कर अन्य ठेकेदारों पर क्षेत्र विशेष के काम नहीं लेने का दबाव बनाया जाता है। इससे सरकार को करोड़ों रुपये की चपत लग रही है। दून शहर के ठेकेदारों ने आरोप लगाया है कि कुछ ठेकेदार टेंडर प्रक्रिया के दौरान दबंगई पर उतर आए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से भी शिकायत करते हुए मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। भंवर सिंह पुंडीर, अल्का पुंडीर, ओम कंस्ट्रक्शन, जय दुर्गा कंस्ट्रक्शन, सक्षम आदि ने एमडीडीए से टेंडर निरस्त करने के लिखित आदेश जारी करने की मांग की।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More