हरीश रावत ने विवादित वीडियो को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला

Untitled 7 copy 20

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विरोध मार्च के बाद भाजपा की प्रदेश इकाई ने अपने फेसबुक पेज से उस विवादित वीडियो को हटा दिया जिसे लेकर कांग्रेस नेता ने कड़ी आपत्ति जताई थी। हरीश रावत का आरोप है इस वीडियो में उन्हें पाकिस्तानी जासूस बताया गया है, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि खराब हो रही है। हरीश रावत ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा मुख्यालय कूच किया था। पार्टी से उनके पाकिस्तानी जासूस होने और उनकी मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति का प्रमाण देने या फिर माफी मांगने को कहा था। हालांकि रावत अब भी भाजपा द्वारा सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने की अपनी मांग पर डटे हुए हैं। भाजपा के वीडियो हटा लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रावत ने कहा कि भाजपा को सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए।

हरीश रावत ने अपने कूच के दौरान कहा था कि अगर भाजपा उनकी मांग नहीं मानती है तो जनवरी के महीने में वह फिर से लगातार छह दिन तक भाजपा मुख्यालय आएंगे। रावत ने कहा था कि 16 जनवरी से वह अपने आंदोलन को फिर से तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपना पूरा ध्यान अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराए जाने की कांग्रेस की मांग पर रखेंगे। इससे पहले, हरीश रावत ने भाजपा के आधिकारिक फेसबुक पेज पर अपने खिलाफ दुष्प्रचार करने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज कराया था। इस संबंध में उन्होंने कहा था कि अगर पुलिस उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं करती तो वह न्यायालय के साथ ही जनता की शरण लेंगे।

Spread the love

Electric shock
Delhi homeslider National

दिल्लीवासियों को बड़ा झटका! बढ़ गया बिजली का खर्च, जुलाई से आएंगे भारी बिल

Electric shock दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से ज्यादा बिल चुकाने के लिए तैयार रहना होगा। दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (DERC) ने बिजली वितरण कंपनियों को फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज (FPPAS) बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के बाद राजधानी के लाखों उपभोक्ताओं के बिजली बिल में बढ़ोतरी होना […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त की कारागार मुख्यालय की व्यवस्था कानपुर परिक्षेत्र के बाबू को सौंप दिया जेल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार Jail कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी […]

Spread the love
Read More
gold price today
Business homeslider

कमोडिटी मार्केट में हलचल: सोना-चांदी चमके, कच्चे तेल में गिरावट

Gold-Silver वैश्विक बाजारों से मिल रहे सकारात्मक संकेतों के बीच कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला। अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों से ग्लोबल सेंटीमेंट मजबूत हुआ, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर साफ नजर आया। वहीं दूसरी ओर कच्चे तेल के दामों में गिरावट […]

Spread the love
Read More