चिनहट: अंधाधुंध फायरिंग झोंक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाला चढ़ा इंस्पेक्टर चिनहट के हत्थे

Untitled 4 copy 27

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। खुद को दबंग और सिंघम बनने की चाहत ने एक युवक को अपराधी बना दिया। लाइसेंसी बंदूक से हर्ष फायरिंग करना और उसकी वीडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। पुलिस टीम ने युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया और शस्त्र लाइसेंस भी रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि चिनहट क्षेत्र के सेमरा क्षेत्र स्थित हरीनगर निवासी 30 वर्षीय अभय सिंह इलाके में दहशत फैलाने तथा वर्चस्व कायम करने के लिए लाइसेंसी असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग झोंकने की सूचना मिलने पर उसकी तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक बिट्टू कुमार की टीम ने आरोपी अभय प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि लाइसेंसी असलहे से घर की छत पर हवाई फायरिंग की और उसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए अभय को दबोच लिया। उसके पास से लाइसेंसी असलहा बरामद किया गया है। पुलिस उसका लाइसेंसी शस्त्र रद्द के लिए रिपोर्ट तैयार कर रही है।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More