राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नौतनवां में MLA ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह, पुष्प वर्षा कर किया सम्मान

Untitled 13 copy 8

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नौतनवा/महराजगंज। नौतनवां नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को वार्षिक उत्सव एवं छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा संस्कृत आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नौतनवां विधायक ऋषि त्रिपाठी ने सहभागिता की और छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक के कॉलेज परिसर में पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने भी छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान बढ़ाया और उनके आत्मविश्वास की सराहना की।

उन्होंने कहा कि संस्कृत हमारी सांस्कृतिक धरोहर है और छात्राओं द्वारा इस प्राचीन भाषा में प्रस्तुत कार्यक्रम अत्यंत प्रशंसनीय हैं। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को भविष्य में हर संभव सहयोग दिया जाएगा और विद्यालय को शीघ्र ही एक बड़ा प्रोजेक्ट मिलने जा रहा है, जिससे शैक्षणिक सुविधाओं का और विकास होगा। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलेखा त्रिपाठी की भी प्रशंसा करते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

कार्यक्रम में नौतनवां नगर अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी, नौतनवां ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, अभिभावक, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने छात्राओं की प्रतिभा की खुले दिल से प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी विकास होता है। समारोह के अंत में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इसी प्रकार के प्रेरणादायी कार्यक्रमों के आयोजन का संकल्प लिया गया।

Spread the love

Purvanchal Uttar Pradesh

कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी

पुलिस-SSB की संयुक्त गश्त तेज उमेश चन्द्र त्रिपाठी नेपाल से गुरुवार देर शाम शुरू हो रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार […]

Spread the love
Read More
Trade Association
Purvanchal

व्यापार मंडल ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियां, 170 बुजुर्गों को फल, मिठाई और वस्त्र वितरित

ललित सक्सेना के नेतृत्व में सरोजनीनगर वृद्धाश्रम पहुंची व्यापार मंडल की टीम, सेवा कार्यों की सराहना विजय श्रीवास्तव लखनऊ। समाज और परिवार से उपेक्षित बुजुर्गों के चेहरों पर मुस्कान लाने की एक भावुक पहल रविवार को देखने को मिली। उत्तरठिया अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित सक्सेना के नेतृत्व में व्यापार मंडल की […]

Spread the love
Read More
Health Department
Crime News homeslider Purvanchal

बाराबंकी में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, फर्जी मेडिकल स्टोर और अवैध क्लिनिक सीज

Health Department बाराबंकी जिले के बनीकोडर क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर और क्लिनिक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए देवीगंज स्थित ‘श्रीराम मेडिकल स्टोर’ और उसके बेसमेंट में चल रहे अवैध क्लिनिक को सीज कर दिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में बिना लाइसेंस मेडिकल स्टोर और झोलाछाप डॉक्टरों में […]

Spread the love
Read More