अटल स्वास्थ्य मेले में ARL हेल्थकेयर ने प्रदान की निः शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं

Untitled 3 copy 14
  • 37 लोगों की ब्लड जांच, 78 को वितरित की गई मुफ्त दवाएं

लखनऊ। समुदाय के प्रति अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए, ARL  हेल्थकेयर ने आयोजित अटल स्वास्थ्य मेले में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस विशेष आयोजन के दौरान, संस्था ने आम जनता के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और परामर्श सेवाएं और दवा प्रदान की, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को लाभान्वित किया गया।

ARL  हेल्थकेयर की टीम ने मेले में उपस्थित लोगों के लिए व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का आयोजन किया। इसमें निःशुल्क ब्लड जांच: मेले में कुल 37 रोगियों की रक्त की जांच की गई। इन जांचों में ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, कम्पलीट ब्लड काउंट, एवं लिवर फंक्शन टेस्ट जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर्स का आकलन किया गया, ताकि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का प्रारंभिक अवस्था में ही पता लगाया जा सके।

इस अवसर पर निःशुल्क परामर्श एवं होम्योपैथिक औषधि वितरण भी किया गया। ARL हेल्थकेयर के डायरेक्टर डॉ आरके अवस्थी ने कहा, “हमारा उद्देश्य सर्वसुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। ‘अटल स्वास्थ्य मेला’ हमें समुदाय के निकट रहकर उनकी सेवा करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करता है। 37 लोगों की ब्लड जांच और 78 लोगों को निःशुल्क परामर्श व दवा सहायता प्रदान की गई। टीम में डा दीपिका, डा कल्पना, डा आदर्श, डा अनुज, कुलदीप शुक्ला, शालिनी सिंह, स्वीटी, मोहित एवं कौशल किशोर ने लोगो को स्वस्थ के प्रति जागरूक रहने के लिए परामर्श भी दिया।

Spread the love

Election
Central UP homeslider

प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जाए: जिलाध्यक्ष

Election बूथ अध्यक्ष प्रत्येक बूथ पर 20 मतदाता बढ़ाने में जुटे सपा जिला पदाधिकारियो की समीक्षा बैठक लखनऊ। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग पर पदाधिकारियों की मासिक बैठक आहूत की गयी। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जयसिंह ‘जयन्त’ ने की। बैठक का संचालन जिला महासचिव शब्बीर अहमद खान ने किया। बैठक को सम्बोधित करते […]

Spread the love
Read More
Journalist
Central UP homeslider

मान्यता प्राप्त पत्रकार ही असली पत्रकार? हजरतगंज की घटना ने खड़े किए कई सवाल

Journalist पत्रकार कौन यह तय करने का अधिकार मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन को कबसे? ध्यान रहे पत्रकार वही जिसे सामाजिक व किसी अखबार संस्था की मान्यता हो। सरकारी मान्यता प्राप्त पत्रकार कभी सरकार के गलत फैसलों की आलोचना लिख सकता है क्या? विजय श्रीवास्तव लखनऊ । लखनऊ में पिछले दिनों हज़रत गंज चौराहे पर अजीबोगरीब […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Central UP homeslider

लखनऊ में भव्य गुरु सम्मान समारोह, किशोर चतुर्वेदी के भजनों ने बांधा समा

Lucknow भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के गुरु सम्मान समारोह में 22 गुरुजनों का हुआ सम्मान भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन एवं भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “पद्म भूषण डॉ. एस.एन. रतनजंकर स्मृति गुरु सम्मान समारोह 2026” का आयोजन शुक्रवार को कलामंडपम् प्रेक्षागृह, कैसरबाग में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रमुख […]

Spread the love
Read More