ANTF यूनिट आगरा को मिली कामयाबी: झाड़ियों में मिला एक करोड़ कीमत का गांजा

copy
  • कौन तस्कर यहां रखा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स जांच-पड़ताल में जुटी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक राजीव, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अपराध के मार्गदर्शन एवं पुलिस महानिरीक्षक ANTF  के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनटीफ थाना झांसी की सूचना ऑपरेशन यूनिट आगरा ने किसी तस्कर द्वारा झाड़ियों में छिपा रखा गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए कीमत बताई जा रही है।

ANTF यूनिट के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा के मुताबिक उनकी टीम क्षेत्र शनिवार को सूचना मिली कि आगरा जिले के थाना किरावली थाना क्षेत्र स्थित लेदर पार्क में बने कच्चे रास्ते में झाड़ियों में कुछ संदिग्ध वस्तु पड़ी है। इस सूचना पर ANTF और किरावली पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि यह वस्तु आम नहीं बल्कि मादक पदार्थ (गांजा) है। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा 193 किलो 200 ग्राम है, किसकी अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपए बताई जा रही है। ANTF के उपनिरीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि यह खेप किसने रखा और कहां बिकने जाने वाली थी इसके बारे में गहनता से छानबीन की जा रही है।

Spread the love

Crime News Uttar Pradesh

मोहनलालगंज: गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो युवक सई नदी में डूबे

पुलिस SDRF टीम के साथ कर रही दोनों युवकों की तलाश ए अहमद सौदागर Lucknow : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब सई नदी में गणेश मूर्ति विसर्जन करने के दौरान दो युवक डूब गए। घटना होते पूरी खुशियां चंद मिनटों में ही मातम में बदल गई और […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

अंजान लिंक से हुई 95 हजार की ठगी, पुलिस ने 70 हजार रुपये लौटाए

साइबर ठगी के 95 हजार में 70 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस ए अहमद सौदागर Lucknow : अंजान लिंक के माध्यम से मोबाइल हैक कर की गई साइबर ठगी के मामले में चील्ह थाना की साइबर सेल टीम ने कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 70 हजार रुपये वापस कराने में सफलता हासिल की […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

गोमतीनगर: भाई का कातिल कलयुगी भाई गिरफ्तार

ग्वारी गांव में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव निवासी अजय कुमार की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत की नींद सुलाने वाले हत्यारोपी भाई प्रमोद कुमार रावत इंस्पेक्टर गोमतीनगर की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से आरोपित फरार चल […]

Spread the love
Read More