भारत-EU FTA को लेकर नीदरलैंड का समर्थन महत्वपूर्ण

Untitled 19 copy 8

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर बातचीत को लेकर एक ‘निर्णायक दौर’ में प्रवेश कर रहा है और ऐसे समय में नीदरलैंड सहित प्रमुख ईयू सदस्यों का समर्थन महत्वपूर्ण है। नई दिल्ली के आधिकारिक दौरे पर आए नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन वील के साथ अपनी मुलाकात के दौरान विदेश मंत्री डाँ. जयशंकर ने कहा की भारत नीदरलैंड के साथ अपने रिश्तों को बहुत महत्व देता है, चाहे वह द्विपक्षीय हो या यूरोपियन यूनियन में उसकी भूमिका को लेकर हो। हमारे बीच पिछले कुछ महीनों में कई महत्वपूर्ण समझौते हुए हैं, जिन्होंने हमारे सहयोग में और आयाम जोड़े हैं। इस जुड़ाव को और गहरा करने की गुंजाइश है। जयशंकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा आज नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री डेविड वैन वील से मिलकर खुशी हुई। हमने व्यापार, रक्षा, शिपिंग, पानी, कृषि, स्वास्थ्य और संस्कृति सहित अपने द्विपक्षीय सहयोग पर उपयोगी चर्चा की और सेमीकंडक्टर, टैलेंट मोबिलिटी तथा रिन्यूएबल्स में नए अवसरों पर भी बात की। हमने अपने बहुपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। भारत-ईयू संबंधों को मजबूत बनाने और एफटीए को पूरा करने के लिए नीदरलैंड्स के समर्थन की हम सराहना करते हैं।

वहीं दूसरी ओर नीदरलैंड के विदेश मंत्री ने अपनी टिप्पणी में बदलते वैश्विक भू-राजनीति के बीच समान विचारधारा वाले लोकतंत्रों को और अधिक मिलकर काम करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा इस अशांत समय में जब भू-राजनीति बदल रही है, हम जैसे देशों को, जो लोकतंत्र, अंतरराष्ट्रीय नियम-आधारित व्यवस्था और मुक्त व्यापार का पालन करते हैं, एक साथ रहने और समय की कसौटी पर खरा उतरने के लिए अपने सहयोग को तेज करने की आवश्यकता है। इससे पहले दिन में जयशंकर ने मल्टी-पार्टी संसदीय प्रतिनिधिमंडलों के सदस्यों के साथ बातचीत की, जिन्होंने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। विदेश मंत्री ने प्रमुख वैश्विक मुद्दों पर भारत के विचारों को पेश करने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। इसके साथ ही जयशंकर ने वैश्विक मंच पर भारत के रुख को प्रभावी ढंग से रखने के लिए उन्हें धन्यवाद भी दिया।

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More