कॉमेडियन भारती सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, इमरजेंसी में हुआ दूसरे बेटे का जन्म

befunky sample 63 1766132252

मुंबई: मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट भारती सिंह के घर एक बार फिर खुशियों ने दस्तक दी है। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दूसरी बार माता-पिता बने हैं। शुक्रवार को भारती ने एक बेटे को जन्म दिया। इस खबर के सामने आते ही फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने कपल को बधाइयां देना शुरू कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारती सिंह टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 3’ की शूटिंग के लिए निकलने वाली थीं। उन्हें सुबह सेट पर पहुंचना था, लेकिन उससे पहले अचानक उनका वॉटर ब्रेक हो गया। स्थिति को देखते हुए बिना समय गंवाए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम ने इमरजेंसी डिलीवरी करवाई। डिलीवरी पूरी तरह सुरक्षित रही और मां-बेटा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

हालांकि, बेटे के जन्म को लेकर भारती और हर्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इसके बावजूद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस बेसब्री से कपल की पहली प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

आवारा पशुओं पर सख्ती: लापरवाह अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी 6 अक्टूबर 2025 को सार्वजनिक की थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड वेकेशन के दौरान अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर साझा कर फैंस को यह खुशखबरी दी थी। खास बात यह रही कि दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारती लगातार काम करती रहीं और शूटिंग से दूरी नहीं बनाई।

अगर भारती और हर्ष की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो ‘कॉमेडी सर्कस’ के सेट पर हुई थी। भारती जहां शो की कंटेस्टेंट थीं, वहीं हर्ष स्क्रिप्ट राइटर के रूप में काम कर रहे थे। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 3 दिसंबर 2017 को गोवा में दोनों ने शादी कर ली।

अप्रैल 2022 में उनके पहले बेटे लक्ष्य का जन्म हुआ था। इसके बाद से यह कपल टीवी इंडस्ट्री के सबसे चहेते परिवारों में गिना जाने लगा। भारती और हर्ष ने साथ मिलकर कई लोकप्रिय शो होस्ट किए हैं, जिनमें ‘खतरा खतरा खतरा’, ‘हुनरबाज’ और ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ शामिल हैं।

Spread the love

Entertainment

हफ्तों बाद पत्नी से मिले राम कपूर, रोमांस में डूबे; गले लगाकर किया KISS देख शरमा गए कंटेस्टेंट्स

Ram Kapoor Lock Upp 2  : रियलिटी शो लॉक अप सीजन दो में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में अपने अलग अंदाज और बेबाक व्यवहार को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता राम कपूर को हालिया एपिसोड में एक खास सरप्राइज मिला। कई हफ्तों बाद जब उनकी पत्नी गौतमी […]

Spread the love
Read More
Ramayan trailer
Entertainment Uttar Pradesh

‘रामायण’ ट्रेलर का पाकिस्तान में भी जलवा, रणबीर-यश और VFX ने जीता पड़ोसी देश का दिल

‘रामायण’ के ट्रेलर ने पाकिस्तान में मचाया डंका Pakistan’s reaction to the Ramayan trailer: फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर 30 जुलाई को रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया है। भारतीय दर्शकों में तो इस पौराणिक गाथा को लेकर गजब का उत्साह देखा ही जा रहा है, लेकिन दिलचस्प बात यह है […]

Spread the love
Read More
Thalapathy Vijay 'Jana Nayakan' Controversy
Entertainment

कावेरी विवाद के बीच थलपति विजय की ‘जना नायकन’ पर संकट, कर्नाटक में कई थिएटरों ने रद्द किए शो

Thalapathy Vijay ‘Jana Nayakan’ Controversy : दक्षिण भारतीय सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम प्रमुख थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायकन’ कर्नाटक में विवादों के घेरे में आ गई है। कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच लंबे समय से चले आ रहे कावेरी जल बंटवारा विवाद का असर अब फिल्म उद्योग पर भी साफ दिखाई दे […]

Spread the love
Read More