किराया वसूलने गई महिला की सूटकेस में मिली लाश

5094730 ani 20251218081341

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला मकान मालिक का शव सूटकेस में बंद अवस्था में बरामद किया गया। मृतका की पहचान 47 वर्षीय दीपशिखा शर्मा के रूप में हुई है। वह किराए के मकानों से मासिक किराया वसूलने के लिए मंगलवार सुबह घर से निकली थीं, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटीं।

परिजनों के अनुसार, दीपशिखा मंगलवार को राजनगर एक्सटेंशन स्थित औरा चिमेरा सोसाइटी में अपने दूसरे अपार्टमेंट में किरायेदारों से किराया लेने गई थीं। रात तक उनके घर न लौटने और फोन बंद मिलने पर परिजन चिंतित हो गए। अगले दिन उनकी घरेलू सहायिका को भी शक हुआ, जिसके बाद आसपास तलाश शुरू की गई।

भातखंडे विश्वविद्यालय के 100 वर्ष पूरे, योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन

तलाशी के दौरान अपार्टमेंट के अंदर एक बड़े लाल रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेर लिया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

नंदग्राम की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) उपासना पांडे ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने पूछताछ के बाद किरायेदार अजय गुप्ता और आकृति गुप्ता को हिरासत में लिया है। दोनों से गहन पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के कारण और समय का स्पष्ट पता चल सके। मृतका के परिजन एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया में हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Crime News homeslider

सुपरनोवा कितनी ‘सुपर’? गगनचुंबी इमारत में बढ़ते विवादों ने सुरक्षा पर खड़े किए सवाल

सुपरनोवा कितनी सुपर? गगनचुंबी इमारत के साथ बढ़ते विवादों ने खड़े किए सुरक्षा पर सवाल Noida : के सेक्टर-94 में यमुना नदी और ओखला बर्ड सैंक्चुरी के करीब बनी सुपरनोवा दूर से ही अपनी ऊंचाई और आधुनिक डिजाइन की वजह से आकर्षित करती है। कांच से सजी ऊंची इमारतें और शानदार आर्किटेक्चर नोएडा की आधुनिक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

ANTF टीम को मिली बड़ी कामयाबी: 55 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर Lucknow : एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) मेरठ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 किलो पांच ग्राम चरस के साथ दो सक्रिय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 55 लाख रुपये आंकी गई है। अपर पुलिस महानिदेशक […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

सुशांत गोल्फ सिटी: फ्लिक्स स्क्वायर के सामने युवक को मारी गोली, पैर में गोली लगते ही हुआ लहुलुहान

शनिवार देर रात महिला मित्र के बीच हुए विवाद का मामला इलाके में फैली सनसनी, पुलिस अधिकारी मौके पर ए अहमद सौदागर Lucknow : राजधानी में गोलियों की बौछार होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बीस सितंबर 2025 को प्लासियो मॉल के बाहर गार्ड और सुपरवाइजर को दबंगों ने गोली मारकर घायल कर दिया […]

Spread the love
Read More