महानगर: उत्साह के साथ मनाया गया पीएसी का 78 वां स्थापना दिवस

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और जवानों को संबोधित 
  • इस मौके पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया सम्मानित 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्म्स कांस्टेबुलरी पीएसी को 17 दिसंबर 2025 को 78 साल पूरे होने पर महानगर स्थित पीएसी मुख्यालय में बुधवार को बड़े ही उत्साह के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की और जवानों को संबोधित करते उन्होंने अनुशासन, शौर्य और त्याग की रवायत को सराहा। मुख्यमंत्री ने जवानों का हौसला अफजाई करते हुए उन्हें सम्मानित किया है।

‌इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कहा कि 78 साल से पीएसी बल का इतिहास अनुशासन, शौर्य, त्याग व समर्पण का रहा है। उन्होंने जवानों से अपील की कि साहस, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, व्यावसायिक दक्षता व कठिन प्रशिक्षण ही आपकी पहचान बननी चाहिए। सरकार आश्वस्त करती है कि आपके सम्मान व सरकार के स्तर पर मिलने वाली सुविधा-संसाधन में निरंतर वृद्धि होती रहेगी। उत्तर प्रदेश के भीतर आत्मविश्वास का प्रमुख कारण कानून का राज है। कानून का राज सुरक्षा के बेहतर माहौल में ही सुशासन की गारंटी दे सकता है। सुशासन में ही निवेश सुरक्षित हो सकता है और सुरक्षित निवेश ही युवाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम बन सकता है।

मुख्यमंत्री ने यूपी पीएसी के स्थापना दिवस समारोह-2025 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का उद्घाटन व अवलोकन किया। ने 78 साल के गौरवशाली इतिहास के लिए पीएसी बल को बधाई देते उन्हें सम्मानित किया।

Spread the love

Mali Terrorist Attack
homeslider International

Mali Terrorist Attack माली में बड़ा आतंकी हमला, रक्षामंत्री की दर्दनाक मौत

इतना बड़ा आतंकी हमला कि थर्रा उठा पूरा देश सादियो कैमारा की मौत, सैन्य सरकार को अब तक का सबसे बड़ा झटका नया लुक डेस्क Mali Terrorist Attack  यह खबर सुनकर आप सन्न रह जाएंगे। आतंकी हमले में देश के रक्षामंत्री की मौत हुई है। वो भी तब जब देश में सैन्य सरकार चल रही […]

Spread the love
Read More
मायावती का मिशन 2027: सोशल इंजीनियरिंग और SIR के चक्रव्यूह से सत्ता वापसी की तैयारी
Analysis homeslider

मायावती का मिशन 2027: सोशल इंजीनियरिंग और SIR के चक्रव्यूह से सत्ता वापसी की तैयारी

उत्तर प्रदेश की सियासी बिसात पर 2027 के विधानसभा चुनाव की आहट अभी से सुनाई देने लगी है। जहां समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ‘पीडीए’ के नारे के साथ मिशन-2027 का बिगुल फूंक चुके हैं और सत्तारूढ़ भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने के लिए CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूरी ताकत झोंक रही है, […]

Spread the love
Read More
धर्मांतरण की आड़ में पनपता नया आतंक, तुषार से “हिजबुल्लाह” बनने की खौफनाक दास्तान
Analysis homeslider

धर्मांतरण की आड़ में पनपता नया आतंक, तुषार से “हिजबुल्लाह” बनने की खौफनाक दास्तान

धर्म के नाम पर होने वाला परिवर्तन अक्सर एक व्यक्तिगत आस्था का विषय माना जाता है, लेकिन जब यह आस्था किसी के हाथ में बंदूक थमा दे और उसे अपने ही देश के खिलाफ खड़ा कर दे, तो वह आस्था नहीं, बल्कि एक सुनियोजित राष्ट्रीय खतरा बन जाती है। उत्तर प्रदेश के मेरठ और नोएडा […]

Spread the love
Read More