रोलर स्केटिंग रैली में भाग लेने वाले 14 खिलाड़ी सम्मानित

Untitled 5 copy 15

मसूरी। मसूरी स्पोटर्स एसोसिएशन ने नगरपालिका व टैवर्न के सहयोग से मसूरी से अमृत सर 510 किमी व मसूरी से दिल्ली 320 किमी रोलर स्केटिंग रैली की स्वर्ण जयंती पर रैली में प्रतिभाग करने वालों सहित 14 रोलर स्केटिंग के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मालरोड कुलड़ी पुलिस चौकी के निकट आयोजित रोलर स्केटिंग रैली की स्वर्ण जयंती कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी उत्तराखंड अनिल रतूड़ी, गोपाल भारद्वाज, अजय मार्क, सिंघारा सिंह, रवीद्र रौथाण, रूपचंद, शूरवीर रावत, शिव पैन्यूली, नंद लाल सोनकर, बीना सिंह भारद्वाज, व मरणोपरांत सूरत सिंह रावत, गुरूदर्शन सिंह, राजेंद्र पंवार, नंद किशोर बंबू को शॉल, पुष्पगुच्छ व प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि आज जरूरत है कि मसूरी में इतिहास बन चुके स्केटिंग को पुनः शुरू करवाएं जबकि अन्य खेल तो होते रहते हैं। नगर पालिका से जो भी सहयोग होगा पालिका करेगी। पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी ने कहा कि यह युवा पीढ़ी के लिए संदेश है, जो लोग इस रैली में है उन्हें बधाई व जो नहीं रहे उन्हें श्रंद्धाजलि देते हैं। मसूरी में स्केटिंग का इतिहास दो सौ वर्ष पुराना है उसके जीवत करने का समय आ गया है।

मसूरी से अमृतसर रोलर स्केटस के खिलाड़ी रहे अजय मार्क ने कहा कि इस रैली में अनेक अनुभव मिले। पंजाब में भारत के महान धावक मिल्खा सिंह से मिले, रास्ते भर स्कूलों के बच्चे लाइन बनाकर स्वागत करते व फूलों की वर्षा करते। इस दौरान अशोकपाल सिंह, अनिल कपूर,गोपाल भारद्वाज ने मसूरी से दिल्ली रैली की यादों को ताजा किया।उन्होंने कहा कि मसूरी में एशिया का सबसे बड़ा स्केटिंग रिंक बना। अशोक पाल मिस्टर दून व मिस्टर इंडिया रहे, वहीं बीना सिंह मिस इंडिया रही।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More