वीमेंस अंडर-19 वनडे: झारखंड, हैदराबाद और हिमाचल की जीत

Untitled 2 copy 17

लखनऊ। वीमेंस अंडर-19 वनडे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप-सी मुकाबलों में शनिवार को झारखंड, हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश की टीमों ने प्रभावशाली जीत दर्ज की। लखनऊ के अलग-अलग मैदानों पर खेले गए इन मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों के संतुलित प्रदर्शन ने दर्शकों का ध्यान खींचा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम के बी ग्राउंड पर खेले गए मैच में झारखंड ने जम्मू-कश्मीर को नौ विकेट से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम कम स्कोर पर सिमट गई। झारखंड की गेंदबाज कुमारी पलक ने तीन जबकि भूमिका ने दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को दबाव में रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए झारखंड ने केवल एक विकेट गंवाकर मुकाबला आसानी से जीत लिया। आरुषी ने नाबाद अर्धशतक जमाया, जबकि गुरुलीन कौर 49 रन बनाकर नाबाद रही।

लखनऊ के जीसीआरजी ग्राउंड पर हैदराबाद और मुम्बई के बीच खेला गया मुकाबला भी एकतरफा रहा। मुम्बई की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 94 रनों पर ऑलआउट हो गई। मुंबई की ओर से जिया ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। हैदराबाद की जैजमिन गिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में पांच मेडन डालते हुए 19 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में हैदराबाद ने चार विकेट खोकर 16वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ में खेले गए तीसरे मुकाबले में हिमाचल प्रदेश ने चंडीगढ़ पर 106 रनों की बड़ी जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 291 रन बनाए। टीम की ओर से अहाना शर्मा ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 80 गेंदों पर 120 रन ठोके, जिसमें 18 चौके और चार छक्के शामिल रहे। लक्ष्य का पीछा करते हुए चंडीगढ़ की टीम 185 रनों पर सिमट गई। गेंदबाजी में पल्लवी ठाकुर ने तीन जबकि अहाना शर्मा ने दो विकेट लिए। इन मुकाबलों में मिली जीत के साथ ही झारखंड, हैदराबाद और हिमाचल प्रदेश ने ग्रुप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।(हिन्दुस्थान समाचार)

Sports

रोहित शर्मा के खराब फॉर्म ने बढ़ाई चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा की चिंता

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का लगातार गिरता प्रदर्शन अब चयनकर्ताओं के लिए चिंता का विषय बनता जा रहा है। अगले साल दक्षिण अफ्रीका में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए चीफ सिलेक्टर प्रज्ञान ओझा के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि […]

Read More
Sports

आखिरी गेंद पर भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल, 9वीं बार बना एशिया कप चैंपियन

IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय युवा टीम ने इतिहास रच दिया है। शनिवार (14 नवंबर) को अल अमेरात में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। सांसें रोक देने वाले इस मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ, […]

Read More
Sports

सबसे कम उम्र में T20 कप्तान बने वैभव सूर्यवंशी, 15 साल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Vaibhav Suryavanshi: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन और कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है। महज 15 साल और 232 दिन की उम्र में वैभव ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बिहार की कप्तानी संभालकर इतिहास रच दिया। इसके साथ […]

Read More