प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज व संबद्ध अस्पतालों का किया निरीक्षण

Untitled 25 copy 4 scaled
  • मरीजों से ली सुविधाओं की जानकारी

प्रतापगढ़ । प्रयागराज के प्रतापगढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज में फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राजेश कुमार राय ने रविवार को कॉलेज परिसर, राजा प्रताप बहादुर अस्पताल और महिला अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य फोकस मरीजों को उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, जांच प्रक्रिया और दवाओं की सप्लाई पर रहा। डॉ. राय सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एमबीबीएस छात्राओं से पढ़ाई व अन्य सुविधाओं संबंधी फीडबैक लिया। तत्पश्चात राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों व तीमारदारों से बातचीत की तथा इलाज की गुणवत्ता जांची।

असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार सबसे पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने एमबीबीएस के छात्राओं से सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद वह राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचे। यहां उन्होंने मरीज को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। मरीजों से बातचीत की। इसके बाद वह महिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने आयुष्मान वार्ड में भर्ती महिला से पूछा कि ऑपरेशन हुआ है। आपकी जांच अस्पताल में हुई या बाहर से दवाएं कहां से मिल रही है।

इस पर एक महिला ने बताया कि उसकी सारी जांच अस्पताल से हुई हैं और दवाई भी यही से मिली। यहां दिव्यांग शौचालय बंद मिला। शौचालय में  पानी नहीं आ रहा था इस पर सफाई कर्मचारी के सुपरवाइजर को बुलाकर फटकार लगाई। इस दौरान उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र, एसएनसीयू वार्ड, दवाओं के स्टोर मैं जाकर दवाओं की उपलब्धता की पड़ताल की। इसके बाद उन्होंने राजा प्रताप बहादुर अस्पताल के वार्डों में जाकर मरीजों से सुविधाओं की जानकारीली। इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज की उप प्रधानाचार्य  डॉक्टर रश्मि यादव,सीएमएस डॉक्टर आरके पांडे, डॉक्टर अवंतिका पांडे, विजय सिंह, डॉ मनोज खत्री, डॉ अतुल सरोज, डॉक्टर केके तिवारी, विजय यादव, विनीत कुमार आदि रहे।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अमेरिका में Essar का 15 अरब डॉलर का निवेश, हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार

Essar Group और ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बनेगा 15 अरब डॉलर का स्टील प्लांट Washington : भारत के Essar Group की अमेरिकी कंपनी Mesabi Metallics अमेरिका में एक विशाल स्टील कॉम्प्लेक्स विकसित करने जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को व्हाइट हाउस में इस महत्वाकांक्षी परियोजना की घोषणा की। आयोवा […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

नोएडा के 4000 करोड़ के घोटाले में वरिष्ठ PCS अधिकारी सेवा से बाहर

नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए लीजबैक घोटाले में आया था हरीश चंद्र का नाम 15 साल बाद योगी सरकार ने की बड़ी कार्यवाही, सेवा से मुक्त हुए चंद्र राकेश तिवारी Lucknow :  साल 2011 में नोएडा प्राधिकरण में सचिव रहते हुए नियमों के विरुद्ध बाहरी लोगों और कंपनियों को जमीन का आवंटन करने वाले […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider Uttar Pradesh

आज किस राशि की चमकेगी किस्मत?

Today’s Horoscope मेष : आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाई व मित्रों का सहयोग मिलने से कार्य पूरे होंगे। वृषभ : आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन […]

Spread the love
Read More