वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन में यूपी देश में अव्वल, ‘उम्मीद’ पोर्टल पर रचा रिकॉर्ड

mkju

लखनऊ। वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने पूरे देश में पहला स्थान हासिल कर लिया है। भारत सरकार के अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा 6 जून को शुरू किए गए ‘उम्मीद’ पोर्टल पर राज्य ने तय समय से पहले ही सभी वक्फ संपत्तियों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश में कुल 92,832 वक्फ संपत्तियों का सफलतापूर्वक डिजिटल रजिस्ट्रेशन किया गया है।

इन आंकड़ों में 86,347 सुन्नी और 6,485 शिया वक्फ संपत्तियां शामिल हैं। केंद्र सरकार द्वारा रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा छह महीने बढ़ाए जाने के बावजूद उत्तर प्रदेश ने यह लक्ष्य पहले ही हासिल कर लिया, जो राज्य सरकार की सक्रिय कार्यशैली और प्रशासनिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

‘उम्मीद’ पोर्टल के राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक देशभर में जितनी भी वक्फ संपत्तियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हुआ है, उनमें सबसे बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश का है। यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पारदर्शी और तकनीक-आधारित शासन मॉडल को मजबूत करती है।

गरीब बेटियों के सपनों को पंख दे रही योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना

 

प्रदेश सरकार ने वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। जिला प्रशासन, वक्फ बोर्ड और मुतवल्लियों के समन्वय से पंजीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया, जिससे अधिकांश संपत्तियां तय समय में पोर्टल पर दर्ज हो सकीं।

जनपदवार आंकड़ों की बात करें तो शिया वक्फ संपत्तियों के रजिस्ट्रेशन में राजधानी लखनऊ पहले स्थान पर रही, जहां 625 संपत्तियां ऑनलाइन दर्ज की गईं। इसके बाद अमरोहा (539) और मेरठ (533) का स्थान रहा। वहीं सुन्नी वक्फ संपत्तियों के पंजीकरण में बाराबंकी 4,940 संपत्तियों के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि सीतापुर दूसरे और आजमगढ़ तीसरे स्थान पर रहे।

इसके अलावा बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और जौनपुर जैसे जिले भी सुन्नी वक्फ संपत्तियों के डिजिटल रजिस्ट्रेशन में अग्रणी रहे हैं। सरकार का मानना है कि इस पहल से वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग पर रोक लगेगी और उनके संरक्षण एवं विकास कार्यों को गति मिलेगी।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More