गरीब बेटियों के सपनों को पंख दे रही योगी सरकार की सामूहिक विवाह योजना

5084663 202512143607030202512

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सामूहिक विवाह योजना आज गरीब परिवारों के लिए उम्मीद की एक मजबूत किरण बन चुकी है। शादी जैसे बड़े सामाजिक अवसर पर आर्थिक तंगी के कारण बेटियों के भविष्य से समझौता न करना पड़े, इसी सोच के साथ इस योजना की शुरुआत वर्ष 2017 में की गई थी। बीते आठ वर्षों में यह योजना सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन का रूप ले चुकी है। अब तक चार लाख से अधिक बेटियों की शादी इस योजना के तहत कराई जा चुकी है। सामूहिक विवाह समारोहों में सादगी, सम्मान और सामाजिक सहभागिता का अद्भुत उदाहरण देखने को मिलता है।

वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना को लेकर रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन सामने आए हैं। जहां सरकार ने 57 हजार शादियों का लक्ष्य रखा था, वहीं अब तक 1.20 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं। इनमें से 21 हजार से ज्यादा मामलों को स्वीकृति दी जा चुकी है और 14 हजार से अधिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। आंकड़े बताते हैं कि इस योजना से सबसे ज्यादा लाभ दलित समुदाय को मिला है। 2.20 लाख से अधिक दलित परिवारों की बेटियों की शादी कराई जा चुकी है। इसके साथ ही पिछड़े वर्ग, अल्पसंख्यक और सामान्य वर्ग के गरीब परिवारों ने भी इस योजना से राहत पाई है।

बिहार से दिल्ली तक दिख रही धांधली, BJP बैलेट चुनाव से डरती है” – प्रियंका गांधी

सरकार हर जोड़े को 1 लाख रुपये की सहायता प्रदान करती है। इसमें जरूरी घरेलू सामान, कन्या के खाते में सीधे भेजी जाने वाली राशि और विवाह समारोह का पूरा खर्च शामिल होता है। इससे परिवारों को कर्ज या सामाजिक दबाव से मुक्ति मिलती है। योजना के नोडल अधिकारी आर.पी. सिंह का कहना है कि सामूहिक विवाह योजना समाज में समानता और सम्मान की भावना को मजबूत करती है। यह कार्यक्रम जाति और धर्म से ऊपर उठकर सामाजिक एकता को बढ़ावा देता है।

अब तक सरकार इस योजना पर 2,200 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है। चालू वर्ष में 550 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि यह पहल न सिर्फ आर्थिक मदद है, बल्कि बेटियों के आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की नींव भी है।

Spread the love

Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
BHU
homeslider Uttar Pradesh

BHU कैंपस में आवारा कुत्ते का 11 साल के बच्चे पर हमला, चेहरे और सिर पर लगे 50 टांके

सुरक्षित नहीं रही महामना की बगिया, दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान में कुत्तों का आतंक बनारस हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस में मासूम पर टूट पड़े कुत्ते, फिर जो हुआ सुनकर फट जाएगा कलेजा वाराणसी। BHU कैंपस में मॉर्निंग वॉक के दौरान 11 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

Today’s Horoscope मेष : आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। गृह-नक्षत्रों के योग आपके अनुकूल रहेंगे और आर्थिक योजनाएं सफल होंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आर्थिक लाभ की स्थिति रहेगी। अधिक लोगों के साथ संम्पर्क बना रहेगा, जो भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। कारोबार को लेकर प्रवास की भी संभावना है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। […]

Spread the love
Read More