जहरीला कफ सीरप कांड: करोड़ों कमाने की चाहत में बर्खास्त सिपाही सहित कईयो बने अपराधी

Untitled 23 copy 3
  • खेल में खेल- कमजोर कानून बना तस्करों का हथियार
  • बुलेट नहीं, तस्करी रास आ रहा जरायम की दुनिया 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अपहरण, हत्या और रंगदारी। अपराध की दुनिया का आतंक कभी इन शब्दों के आसपास था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। बदलते ज़माने का दस्तूर कहें या फिर कम जोखिम में लाखों-करोड़ों कमाने की चाहत कभी बुलेट के पीछे भागने वाले अपराधियों की खेप अब ड्रग्स और अवैध कोडीन युक्त कफ सीरप जैसे गोरखधंधा करने में अपनी जड़ें जमा रही है।

अवैध कफ सीरप की सप्लाई करने के आरोप में वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल, बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह, अमित टाटा सहित दर्जन भर हुई गिरफ्तारी से इस बात की तस्दीक हो जाती है। कि पुलिस और संबंधित विभाग के तमाम दावों के बावजूद यूपी में इनकी जडें काफी गहरी है।

एक दर्जन से अधिक गिरफ्तारियों से पुलिस और संबंधित विभाग के आलाधिकारी भले अपनी पीठ थपथपा ले लेकिन कड़वा सच यह है कि करोड़ों के इस खेल की बड़ी मछलियों का शिकार करना अभी दूर की कौड़ी है और तमाम युवा इस गोरखधंधे में अपनी जड़ें तलाश रहे हैं। यह तो ज़हरीले कफ सीरप का मामला है हाल ही में यूपी की एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स नशे के कई सौदागरों को दबोचा तो इससे साफ है कि इनका नेटवर्क एक शहर ही नहीं बल्कि देश भर में फैला है।

Spread the love

Junagadh crime news
Crime News

युवती से बातचीत बनी जानलेवा: मामा ने कार से किया खतरनाक हमला, CCTV में खुला राज

Junagadh crime news : गुजरात के जूनागढ़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। यहां एक युवक को सिर्फ एक लड़की से बातचीत करना इतना भारी पड़ गया कि उसकी जान पर बन आई। यह घटना शुरू में एक साधारण सड़क दुर्घटना की तरह लगी, लेकिन […]

Spread the love
Read More
Jail
Crime News homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

AIG जेल की वसूली करने वाले बाबुओं का नहीं होता पटल परिवर्तन!

प्रदेश की जेलों के साथ ध्वस्त की कारागार मुख्यालय की व्यवस्था कानपुर परिक्षेत्र के बाबू को सौंप दिया जेल मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार Jail कारागार मुख्यालय में तैनात अपर महानिरीक्षक कारागार (AIG) प्रशासन ने प्रदेश की जेलों की ही नहीं कारागार मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी ध्वस्त कर दिया है। वसूली के चक्कर में एआईजी […]

Spread the love
Read More
nursing student death
Crime News

बर्बर बलात्कार से लड़की के प्राइवेट पार्ट में आया था जख्म, ब्लीडिंग से गई जान

वाराणसी नर्सिंग छात्रा की मौत में नया मोड़, क्रूरता से हुआ था रेप ADCP ने बताया अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से गई लड़की की जान nursing student death : वाराणसी में 19 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (ADCP) लिपि […]

Spread the love
Read More