राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतापगढ़ में रिकॉर्ड 1.37 लाख मामलों का निस्तारण

Untitled 18 copy 3

उत्तर प्रदेश । प्रतापगढ़ जिले में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने न्याय प्रक्रिया को तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। जनपद न्यायालय परिसर में इस अदालत का शुभारंभ जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राजीव कमल पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। उन्होंने सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी समझौते के जरिए अधिक से अधिक मुकदमों का निपटारा किया जाए, ताकि आम जनता को त्वरित न्याय मिल सके।

कार्यक्रम का संचालन अपर जिला जज रामलाल द्वितीय ने किया, जिसमें सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, मध्यस्थ और विधिक सहायता से जुड़े लोग उपस्थित रहे। इस लोक अदालत में कुल 1,37,335 मामलों का सफल निस्तारण हुआ, जो न्याय व्यवस्था को दर्शाता है। इनमें 6006 आपराधिक मामले,  नौ NI एक्ट, 118 विद्युत चोरी, 52 मोटर दुर्घटना दावा, 31 वैवाहिक विवाद, 53 सिविल मामले, 921 बैंक रिकवरी, 11 बीएसएनएल और अन्य शामिल थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने 1,28,720 प्री-लिटिगेशन मामले सुलझाए, जबकि यातायात विभाग ने 1404 चालान निपटाए।

आर्थिक रूप से, आपराधिक मामलों में 16.25 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। मोटर दुर्घटना अधिकरण के विजय पाल ने 52 मामलों में पीड़ितों को 4.12 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति दिलाई। बैंक मामलों में 54.33 लाख और BSNL में 2.74 लाख रुपये का समझौता हुआ। परिवार न्यायालय में 31 वैवाहिक विवाद सुलझाए गए, जिसमें एक हृदयस्पर्शी मामला था जहां 14 वर्षों से अलग रह रहे साफिया और रहमान दंपति को परामर्शदाता ममता सिंह की मदद से सुलह कराकर विदाई दी गई। यह आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के स्वयंसेवकों, अधिवक्ताओं और बैंक अधिकारियों के सहयोग से सफल रहा। लोक अदालत जैसी पहल लंबित मामलों को कम कर न्याय तक पहुंच को आसान बनाती है।

Spread the love

Religion Uttar Pradesh

सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को, 11 से शुरू होगा नवरात्रि पर्व

Barabanki: शारदीय नवरात्रि और पितृ पक्ष को लेकर श्रद्धालुओं के बीच तैयारियां शुरू हो गई हैं। सआदतगंज, बाराबंकी के आचार्य शिव मोहन जी महाराज ने आगामी पर्वों और धार्मिक तिथियों को लेकर जानकारी साझा की है। उनके अनुसार इस वर्ष प्रदोष व्रत और मास शिवरात्रि का व्रत आठ अक्टूबर, गुरुवार को होगा, जबकि स्नान, दान […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

लेखपालों की हड़ताल से आय-जाति-निवास प्रमाणपत्र का संकट

Barabanki: लेखपाल संगठन द्वारा अतिरिक्त ग्राम पंचायत का कार्यभार नहीं लेने से ग्रामीणों को आय,जाति,एवं निवास प्रमाणपत्र निर्गत नहीं होने से बच्चों को छात्रवृत्ति फॉर्म भरने में दिक्कत आ रही है। ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर बनीकोडर पूर्व प्रधान अयोध्या प्रसाद मौर्य ने खाद्य एवं रसद विभाग राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा से अनुरोध किया है […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

दिल्ली पुलिस की छापेमारी, जानकीपुरम में हेरोइन फैक्ट्री बेनकाब

गली-मुहल्लों में चल रही अवैध नशे की फैक्ट्रियां करीब छह माह से किराए के मकान में चल रहा था गोरखधंधा ए अहमद सौदागर Lucknow: आतंक का पर्याय बने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तस्करों लखनऊ इसलिए भी रास आ रहा है क्योंकि यहां पर इन्होंने कुटीर उद्योग खड़ा कर दिया है। यह अवैध गोरखधंधा […]

Spread the love
Read More