गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण के लिये अब नहीं काटे जायेंगे पेड़

Untitled 9 copy 9

देहरादून। उत्तरकाशी में पर्यावरणप्रेमियों द्वारा पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांधकर चलाया गया अनोखा पेड़ बचाओ आंदोलन रंग लाने लगा है। गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण परियोजना के तहत अब  छह हजार पेड़ों की कटान नहीं होगी। सरकार और BRO ने सड़क चौड़ाई के मानकों में बदलाव कर हजारों पेड़ों को बचाने का रास्ता निकाल लिया है। गंगोत्री हाईवे चौड़ीकरण के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने 6000 से अधिक पेड़ काटने की अनुमति मांगी थी, जिसे सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानते हुए केंद्र ने मंजूरी भी दे दी थी। लेकिन पर्यावरणविदों ने इसका कड़ा विरोध किया। उनका कहना था कि इतनी बड़ी संख्या में पेड़ों की कटान न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएगी, बल्कि आपदा का जोखिम भी बढ़ाएगी।

यह पूरा इलाका इको-सेंसिटिव जोन में आता है, जहां हाल के वर्षों में कई भीषण आपदाएँ आ चुकी हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि ऐसे संवेदनशील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर पेड़ हटाना ख़तरनाक साबित हो सकता है। लोगों के विरोध और पर्यावरणीय चिंता को देखते हुए हाईवे चौड़ीकरण के मानक बदले गए हैं। सड़क की चौड़ाई को 12 मीटर से घटाकर 11 मीटर कर दिया गया है। सड़क मंत्रालय और BRO के अनुसार, इस बदलाव के बाद अब 6822 पेड़ों की जगह केवल 1413 पेड़ ही काटे जाएंगे। इसके साथ ही 1000 से अधिक पेड़ों का ट्रांसप्लांटेशन भी किया जाएगा। BRO को बड़ैथी से भैरव घाटी तक लगभग 90 किलोमीटर सड़क का निर्माण करना है। कमांडर राजकिशोर सिंह के अनुसार, चौड़ाई घटाने से पर्यावरणीय नुकसान कम होगा और रणनीतिक जरूरतें भी पूरी होंगी।

Spread the love

IAF Chief Ashutosh Dixit
homeslider National

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित IAF के नए चीफ, उड़ान का बड़ा अनुभव

IAF Chief Ashutosh Dixit: भारतीय वायुसेना को नया प्रमुख मिल गया है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायुसेना का नया चीफ नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह वायुसेना में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टाफ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। लंबे सैन्य करियर और व्यापक उड़ान अनुभव वाले आशुतोष दीक्षित ने फाइटर पायलट के […]

Spread the love
Read More
Palmistry X Sign
homeslider Religion

हथेली पर x का निशान देता है खास संकेत, जानिए इसको

Palmistry X Sign: हस्तरेखा शास्त्र में हथेली की रेखाओं और पर्वतों के साथ-साथ कुछ विशेष चिह्नों को भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इन्हीं में से एक है X का निशान। मान्यता है कि हथेली पर बना यह निशान व्यक्ति के स्वभाव, सोचने-समझने की क्षमता और जीवन में मिलने वाले अवसरों से जुड़े संकेत दे सकता है। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
homeslider Religion

संन्यासियों का श्राद्ध कल

Lucknow: संन्यासियों का श्राद्ध वर्ष 2026 में सात अक्टूबर (बुधवार) को द्वादशी तिथि के दिन है। हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संन्यासियों का श्राद्ध आम दिनों की तरह नहीं, बल्कि पितृ पक्ष की द्वादशी तिथि (12वें दिन) को किया जाता है। इसे ‘द्वादशी श्राद्ध’ भी कहते हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार, जिन पूर्वजों या परिवार […]

Spread the love
Read More