चालीस साल की महिला की बाइस साल के प्रेमी ने की हत्या

Murder

पिथौरागढ़। बेरीनाग क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने 40 वर्षीय लापता महिला की हत्या का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन महिला का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। जांच में यह बात सामने आई कि महिला को उसके 22 वर्षीय प्रेमी ने शादी का झाँसा देकर भगा लिया, लेकिन जब प्रेमी के परिवार ने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया तो उन्होंने महिला की हत्या कर शव को रामगंगा नदी में फेंक दिया। महिला, जो दो बच्चों की मां थी, का पति शहर में नौकरी करता है। 22 वर्षीय लड़के और 40 वर्षीय महिला के बीच प्रेम संबंध लगभग एक वर्ष से चल रहा था। छह महीने पहले भी युवक महिला को लेकर गया था, लेकिन समझौते के बाद महिला घर लौट आई थी। महिला के लापता होने के बाद स्थानीय प्रशासन ने हत्या के साथ-साथ परिवारिक षड़यंत्र की भी संभावना जताई थी।

बेरीनाग निवासी महिला, जो दो बच्चों की मां थी और जिसका पति शहर में नौकरी करता है, 12 सितंबर 2025 से लापता थी। परिवार ने पहले राजस्व पुलिस में गुमशुदगी तहरीर दी। एक माह बाद मामला रेगुलर पुलिस को सौंपा गया और जांच तेज़ हुई।‌ जांच में पता चला कि महिला का लंबे समय से 22 वर्षीय विजय प्रसाद (किसमिला, कपकोट, बागेश्वर) नामक युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। युवक ने शादी का वादा करके महिला को साथ ले जाने के बाद घर पहुँचाया था, लेकिन दोनों के रिश्ते पर युवक के परिवार ने आपत्ति जताई।

ये भी पढ़े

एक पति ने अपनी पत्नी के साथ किया इतना खतरनाक कार्य, सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर 2025 को युवक के घरवालों ने षड़यंत्र रचा और बेरीनाग के नाचनी क्षेत्र में महिला को रामगंगा नदी में फेंककर हत्या कर दी। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस को महिला का बैग, फोटो, स्वेटर और दुपट्टा नदी किनारे से बरामद हुआ। पुलिस ने विजय प्रसाद, उसके पिता रमेश राम (42) और दोनों ताऊ — हरीश (43) व बलवंत राम (45) को हत्या तथा सबूत मिटाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला का शव अब भी बरामद नहीं हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस को इंस्टाग्राम पोस्ट और सोशल मीडिया चैट, कॉल डिटेल्स तथा सीसीटीवी फुटेज से महत्वपूर्ण सुराग मिले। शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश की, लेकिन सबूतों के आधार पर सख्ती से पूछताछ के बाद उन्होंने हत्या की घटना स्वीकार की।

महाराष्ट्र
Crime News Maharastra

लुटेरी दुल्हन का करामात सुनकर रह जाएंगे दंग, पहले शादी, फिर जेवर गहना लेकर फुर्र

 दुल्हन निकली ‘सीरियल मैरिज’ ठग, 9वीं शादी के बाद लाखों लेकर फरार महाराष्ट्र । जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। गांव के एक युवक से पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाने के बाद दुल्हन कुछ ही […]

Read More
अखिलेश यादव बनाम ओम प्रकाश राजभर
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

राजभर बनाम अखिलेश, बयानबाज़ी से सियासत गरम

नया लुक संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट के बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है। राजभर का तीखा हमला ओम प्रकाश राजभर ने […]

Read More
सॉरी
Crime News

सॉरी बोलने के बाद भी मारती रही छात्रा, जिसने देखा सिर झुका लिया

ग्रेटर नोएडा की निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट, वीडियो वायरल नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा की एक निजी यूनिवर्सिटी में छात्राओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में एक छात्रा दूसरी छात्रा को बार-बार ‘सॉरी’ बोलने के लिए मजबूर करती दिख रही है […]

Read More