पिंजरे से शिकार चट कर चंपत हुआ गुलदार पकड़ाया

Untitled 2 copy 15

नैनीताल। पिंजरे से शिकार डकार कर चंपत होने वाला शातिर बाघ आखिरकार कब्जे मे आ गया। चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र स्थित ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में लंबे समय से दहशत का कारण बने शातिर गुलदार को आखिरकार वन विभाग की टीम ने बीती रात लगभग दो बजे पकड़ लिया है। गुलदार के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि अभी सतर्कता बरती जा रही है। वन विभाग की टीम द्वारा लगातार निगरानी, गश्त एवं सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था। रात को गुलदार पिंजरे मे पहुंचा और ट्रैप हो गया।

गौरतलब है कि नौ दिसंबर को ग्राम सभा चुयरानी के धरगड़ा तोक में गुलदार के अचानक हमले में 45 वर्षीय  देव सिंह अधिकारी की मृत्यु हो गई थी। गांव में घर से शौच को निकले स्थानीय व्यक्ति को गुलदार ने शिकार बनाया था। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया था।

जिलाधिकारी स्वयं बीती रात लगभग इसी समय वन विभाग की टीम के साथ मंगोली क्षेत्र में गश्त पर पहुंचे थे। एहतियातन वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है। वन विभाग द्वारा आदमखोर गुलदार को ट्रैप करने के लिए जगह-जगह पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग को गुरुवार को उस वक्त मायूसी हाथ लगी जब पिंजरे के शिकार को तो गुलदार चट कर गया, लेकिन पिंजरे के लॉक ना हो पाने की वजह से शिकार को खाकर गुलदार चंपत हो गया था।

New Delhi
homeslider Religion Uttar Pradesh

गढ़मुक्तेश्वर में 40 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, अयोध्या-विंध्याचल में उमड़ी भीड़

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के गंगा और सरयू घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। गढ़मुक्तेश्वर से लेकर अयोध्या, दोहरीघाट और मिर्जापुर तक लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया। तड़के से ही घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने लगी। गढ़मुक्तेश्वर में मंगलवार […]

Read More
New Delhi
homeslider National

कार्तिक पूर्णिमा-देव दीपावली पर मोदी ने दी बधाई

New Delhi: कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत देश के कई प्रमुख नेताओं ने देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस पर्व को सेवा, परोपकार, श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बताते हुए लोगों के जीवन में सुख, शांति और सकारात्मकता की कामना की। वहीं, उत्तर […]

Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

मंगलवार को किसी की चमकेगी किस्मत तो किसी को लगेगा झटका

Today’s Horoscope ग्रहों का शुभ संकेत! इन राशियों के खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते मेष : मित्रों से आज आप को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक अभिरुचि रहेगी। सामान्य रहें और दूसरे को बेवकूफ ना बनाएं। शुरू से ही एक दूसरे के प्रति ईमानदारी और खुलेपन […]

Read More