चमकीला’ के बाद फिर साथ आए दिलजीत दोसांझ और इम्तियाज अली

diljit dosanjh 1765591888 1

फिल्म अमर सिंह चमकीला की बड़ी सफलता के बाद अभिनेता-गायक दिलजीत दोसांझ एक बार फिर निर्देशक इम्तियाज अली के साथ काम करते नजर आए हैं। इस खबर की पुष्टि खुद दिलजीत ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करके की है। पोस्ट सामने आते ही फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में वह भूरे रंग की जैकेट, टी-शर्ट और काले रंग की पैंट पहने दिखाई दे रहे हैं। एक फोटो में दिलजीत, निर्देशक इम्तियाज अली को सम्मानपूर्वक प्रणाम करते हुए नजर आते हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इम्तियाज अली सर की फिल्म की शूटिंग पूरी हुई।” हालांकि उन्होंने फिल्म के नाम या कहानी से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है।

इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ की जोड़ी को आखिरी बार अमर सिंह चमकीला में देखा गया था। यह फिल्म पंजाब के मशहूर लोकगायक अमर सिंह चमकीला के जीवन पर आधारित थी। फिल्म को अप्रैल 2024 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था और इसे दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से भी जबरदस्त सराहना मिली थी। फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

देहरादून में आज से शुरू होगा जनसंपर्क का ‘महाकुंभ’

चमकीला में दिलजीत की परफॉर्मेंस को उनके करियर की बेहतरीन भूमिकाओं में गिना गया। इस फिल्म के बाद न सिर्फ उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ, बल्कि उनका ऑल इंडिया म्यूजिकल टूर भी सुपरहिट साबित हुआ। दिलजीत की एक्टिंग और गायकी दोनों को ही खूब सराहा गया।

अब एक बार फिर इम्तियाज अली के साथ उनकी वापसी ने दर्शकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि फिल्म की कहानी और रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस नए सहयोग को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।

Spread the love

WhatsApp Image 2026 08 01 at 8.02.27 PM
Entertainment

अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन की बॉलीवुड में एंट्री, पहली फिल्म में टाइगर श्रॉफ संग करेंगे काम

VJ FRAMES Production : टीवी की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के पति और बिजनेसमैन विक्की जैन ने मनोरंजन जगत में नई पारी की शुरुआत कर दी है। विक्की जैन अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए हैं। अपने जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने अपनी प्रोडक्शन कंपनी VJ FRAMES लॉन्च करने का ऐलान किया और बतौर निर्माता […]

Spread the love
Read More
Salman Khan Alliance Show
Entertainment

सलमान खान की धमाकेदार एंट्री से मचा हंगामा, भाई सोहेल को गले लगाते ही इमोशनल हुआ माहौल

Salman Khan Alliance Show : बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान जब भी किसी मंच पर पहुंचते हैं तो माहौल अपने आप खास बन जाता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘अलायंस’ में, जहां सलमान खान ने अचानक पहुंचकर कंटेस्टेंट्स को चौंका दिया। उनकी सरप्राइज एंट्री ने शो में […]

Spread the love
Read More
Entertainment

लॉक अप 2 में वरुण यादव की लगी क्लास, हुमा और फराह की फटकार के बाद हुए इमोशन

Lock Upp 2 : रियलिटी शो ‘लॉक अप 2‘ का नया एपिसोड जबरदस्त ड्रामा और तीखी बहस से भरपूर रहा। इस बार कंटेस्टेंट वरुण यादव (लैला) और पामेला सेरेना के बीच महिलाओं को लेकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद छिड़ गया। मामला इतना बढ़ गया कि जजमेंट डे पर होस्ट फराह खान और […]

Spread the love
Read More