लखनऊ में सजा हस्तशिल्प का मिनी इंडिया, 25 दिसंबर तक मौका!

Untitled 29 copy 1
  • लखनऊ में भारत हस्तशिल्प महोत्सव : एक छत के नीचे पूरा भारत, पर भीड़ अभी कम!

विजय श्रीवास्तव

लखनऊ। वृंदावन योजना शहीद पथ के पास CP-4 पार्किंग में पाँच से 25 दिसंबर तक भारत हस्तशिल्प महोत्सव” लग रहा है। कश्मीर के पश्मीना शॉल, काठ की नक्काशी, झांसी का ब्रासवेयर, कानपुर का लेदर वर्क, राजस्थानी क्रॉकरी, बनारसी साड़ी से लेकर हस्तनिर्मित ज्वेलरी तक-पूरे भारत की हस्तकला एक ही जगह सजी है।

क्वालिटी शानदार, दाम भी ज्यादातर जेब के अनुकूल। कश्मीरी दुकानदार सबजार अहमद ने मुस्कुराते हुए कहा कि भाईजी, अच्छी चीज कभी बहुत सस्ती नहीं होती, और बहुत सस्ती चीज कभी अच्छी नहीं होती।  यशवेन (झांसी), एम.ए. खान, फयान अहमद और ज़ुबैर अली (कानपुर) समेत दर्जनों कारीगरों का कहना है कि माल बढ़िया है, बस शुरुआती दिनों में प्रचार कम होने से ग्राहक कम आए।

कई दुकानदारों ने नाम न प्रकाशित करने की शर्त पर कहा एक तो दुकानो के एलाटमेंट बैठकी का भाडा ज्यादा है। पब्लिक की इंट्री फीस टिकट भी ज्यादा है। वहां खरीददारी करने आयीं कई महिलाओं ने भी इंट्री टिकट रेट अधिक होने की बात कही। बहरहाल शुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलने वाले मेला मे दिन मे भीड बहुत कम,पर शाम को भीड हो जा रही है, 10 दिसंबर से आयोजन समिति ने स्थानीय अखबारों मे विज्ञापन व टेम्पो पर बैनर व माइक से प्रचार प्रसार शुरू करवाने से अब ग्राहकों की आवा जाही बढने की उम्मीद दुकान दारों मे जगी है।

Spread the love

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Spread the love
Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Spread the love
Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Spread the love
Read More