देश के कोने-कोने से जुट रहे साहित्यकार, रंगकर्मी और विविध क्षेत्रों के कलाकार

Untitled 27 copy 2
  • देवरिया में संस्कृति पर्व : 26 की तैयारियाँ पूरी
  • आज से भोजपुरी के दिग्गजों का जमावड़ा
  • लोकप्रिय भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी मृदुल होंगे समारोह के मुख्य अतिथि
  • कल्पना पटवारी, भरत शर्मा व्यास, मदन राय, शिल्पी राज और आलोक कुमार देंगे प्रस्तुति

विशेष संवाददाता

देवरिया। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में आयोजित हो रहे दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर इस समारोह का उद्घाटन दिल्ली के सांसद और प्रसिद्ध भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मृदुल करेंगे। संस्था के शिल्पकार अरुणेश नीरन को समर्पित इस अधिवेशन का आयोजन क़रीब तीस साल बाद देवरिया के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर किया जा रहा है। विश्व भोजपुरी सम्मेलन का यह भव्य आयोजन हो रहा है। तयशुदा कार्यक्रम के क्रम में विभोस के प्रांतीय महामंत्री प्रो. शैलेंद्र कुमार राव तथा ज़िलाध्यक्ष गिरजेश मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर 12:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। जिसमें सुविख्यात गायक भरत शर्मा व्यास, मदन राय, आराधना सिंह सहित एक दर्जन से अधिक कलाकारों की प्रस्तुतियाँ होंगी। हास्य अभिनेता सुनील कुमार यादव मंच पर अपनी प्रस्तुति देंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजित दुबे करेंगे।

इस दौरान भोजपुरी भाषा, संस्कृति और साहित्य पर न सिर्फ़ विमर्श होगा बल्कि संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की जाएगी। पहले दिन देर शाम होने वाले लोकरंग कार्यक्रम में असम मूल की सुविख्यात भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी, शिल्पी राज, आलोक कुमार की प्रस्तुति होगी। मंच पर भिखारी ठाकुर, महेन्द्र मिसिर सम्मान, कबीर सम्मान, शिखर सम्मान विशिष्ट कलाकारों का किया जाएगा।  अधिवेशन के दूसरे दिवस 14 दिसंबर को 12 बजे दिन में बतकही 2:30 बजे दिन तक चलेगा सायं 4 बजे से कवि सम्मेलन मुशायरा शुरू होगा जिसमे जौहर कानपुरी, अजहर इक़बाल, शबीना अदीब डा. मजीद देवबंदी, ओम शर्मा ओम, अफजल इलाहाबादी, सीमा नयन, डा. जयति ओझा, अंजली अरोड़ा, राहुल राज मिश्र डाँ.शाद सिद्दीकी, आकृति विज्ञा, डाँ. कमलेश राय, भूषण त्यागी, सरोज पांडेय, बादशाह प्रेमी अपनी रचना की प्रस्तुति देंगे।

इन साहित्यिक हस्तियों के नाम दिया जाएगा सम्मान

अधिवेशन के प्रथम दिन शनिवार को भरत शर्मा व्यास को महेंद्र मिश्र सम्मान, कल्पना पटवारी,आलोक कुमार, शिल्पी राज आराधना सिंह को भिखारी ठाकुर सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।  दूसरे दिन शनिवार को मोहन पाण्डेय भ्रमरको वरिष्ठ साहित्यकार ध्रुवदेव मिश्र “पाषाण” डाँ. रविंद्र तिवारी को अरुणेश नीरन ,मदन राय को मोती बी ए सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

Spread the love

Toxic trailer release
Entertainment Uttar Pradesh

यश का दिखेगा रॉकिंग अवतार 8 अगस्त को रिलीज होगा ‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर

यश की ‘टॉक्सिक’ के ट्रेलर का इंतजार खत्म Toxic trailer release date: कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म की रिलीज को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है और अब मेकर्स ने इसके […]

Spread the love
Read More
Entertainment

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने मेटा से लगाई गुहार, इंस्टाग्राम से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का नाम

तलाक की खबरों के बीच आकांक्षा चमोला ने मेटा से लगाई गुहार, इंस्टाग्राम से हटाना चाहती हैं गौरव खन्ना का नाम Instagram Username Change : टीवी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पति और अभिनेता गौरव खन्ना से अलगाव की खबरों के बीच अब उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम […]

Spread the love
Read More
HDY
Entertainment Uttar Pradesh

किशोर कुमार जयंती पर गूंजे सदाबहार नगमे, कलाकारों ने जीता दिल

विजय श्रीवास्तव BDY लखनऊ कैण्ट, सदर बाजार में छावनी परिषद के नामित सदस्य भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय प्रमोद शर्मा द्वारा किशोर कुमार की स्मृति में उनकी जयंती उत्सव मनाया गया। उक्त अवसर पर बहुत से गायकों ने किशोर दा के गीतों आदि पर स्वर संध्या देकर किशोर दा को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। ये […]

Spread the love
Read More