पिथौरागढ़ में युवक को ऑफिस में नंगा कर पीटने के मामले में पूर्व आईपीएस अफसर दोषी

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 77

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पूर्व एसएसपी लोकेश्वर सिंह पुलिस ऑफिस में युवक के कपड़े उतरवाकर पीटने के आरोप में दोषी पाए गए हैं। उत्तराखंड राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण में उनके खिलाफ ऐक्शन के निर्देश दिए हैं।

प्राधिकरण ने पीड़ित लक्ष्मी दत्त जोशी की शिकायत की जांच के बाद पाया कि आईपीएस अफसर ने पीड़ित को अपने ऑफिस में बुलाकर कपड़े उतरवाए और मारपीट की। प्राधिकरण ने शासन (गृह विभाग) से एसपी लोकेश्वर सिंह के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। लोकेश्वर सिंह हाल में नौकरी से इस्तीफा दे चुके हैं।

मामला फरवरी 2023 का है। पीड़ित लक्ष्मी दत्त जोशी ने मामले में प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें आरोप लगाया गया था कि छह फरवरी 2023 को उन्हें पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़ में एसपी लोकेश्वर सिंह और छह अन्य पुलिसकर्मियों ने बुरी तरह पीटा। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि एसपी ने उन्हें पूर्व में भी परेशान किया और उनके खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए।

Crime News homeslider Uttarakhand

शादी से लौट रहे चार लोगों की मौत, ऋषिकेश में बस हादसे ने ली नौ की जान

Dehradun:  उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में महज 12 घंटे के भीतर हुए दो भीषण सड़क हादसों में 13 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पहला हादसा रुद्रप्रयाग जिले में हुआ, जहां शादी समारोह से लौट रहा एक वाहन अनियंत्रित […]

Read More
homeslider Uttarakhand

बाबा केदार की शीतकालीन यात्रा शुरू, सेना के बैंड की धुनों पर निकली पंचमुखी डोली

Kedarnath सेना के बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच संपन्न हुई विदाई की परंपरा  अब ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे बाबा केदार के शीतकालीन दर्शन केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार को भाईदूज के पावन अवसर पर शीतकाल के लिए विधि-विधान के साथ बंद कर दिए गए। सुबह 8:30 बजे वैदिक […]

Read More
accidents homeslider Uttarakhand

उत्तराखंड में बड़ा हादसा! बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलीकॉप्टर से टूटा संपर्क

Joshimath: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम से देहरादून के लिए उड़ान भरने के बाद एक हेलीकॉप्टर लापता हो गया है। हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस, SDRF, सेना और ITBP की टीमें राहत एवं बचाव कार्य के लिए रवाना […]

Read More