उत्तराखंड में बिजली दरें 16 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव

देहरादून। UPCL  ने बिजली दरों में इस बार करीब 16 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव बुधवार को नियामक आयोग के समक्ष पेश किया है। अब नियामक आयोग इसका अध्ययन करने के बाद इस पर फैसला लेगा। प्रस्ताव के तहत ऊर्जा निगम ने बीते नौ साल में हुए खर्चों के अलावा करीब ढाई प्रतिशत की बढ़ोतरी मांगी है। इसमें कुल 2000 करोड़ रुपये के गैप की भरपाई की मांग की गई है, जिससे बिजली दरों में बढ़ोतरी हो सकती है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 से लेकर 2024-25 तक के कार्यों के पूंजीकरण के लिए 976 करोड़ की मांग को शामिल करते हुए ट्रू अप में कुल 1343 करोड़ रुपये की मांग की गई है। अब नियामक आयोग तीनों ऊर्जा निगमों की याचिका पर जनसुनवाई करेगा। इसके बाद टैरिफ पर फैसला लेगा। नई टैरिफ दरें अगले साल एक अप्रैल से लागू होंगी।

यूपीसीएल ने तबादला नीति लागू कर दी है। इसके तहत देहरादून (चकराता को छोड़कर), हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, भीमताल, कालाढूंगी, हल्द्वानी ब्लॉक, रामनगर ब्लॉक, पौड़ी का नगर निगम कोटद्वार, नगर पालिका दुगड्डा, चंपावत का नगर पालिका टनकपुर, बनबसा, टिहरी नगर पालिका, मुनिकीरेती, नरेंद्रनगर को सुगम घोषित किया गया है। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, चंपावत का बाकी हिस्सा, चकराता, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल का कुछ हिस्सा दुर्गम घोषित किया गया है। बिजली अधिकारियों, कर्मचारियों को दुर्गम में तीन तैनाती यानी न्यूनतम आठ साल सेवा देनी होगी।

homeslider Uttar Pradesh

वंदे भारत के खाने पर सवाल: खाना खाते ही महिला के सूज गए होठ, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

देश की प्रीमियम ट्रेनों में शामिल वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर खानपान की गुणवत्ता को लेकर विवादों में घिर गई है। वाराणसी से देवघर जा रही एक महिला यात्री ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रेन में परोसा गया खाना खाने के बाद उन्हें तेज एलर्जी हो गई। महिला के अनुसार, खाना खाने […]

Read More
Crime News homeslider

लखनऊ में सनसनी: BBD यूनिवर्सिटी के फेस्ट में छात्र पर जानलेवा हमला

जहरीला पदार्थ खिलाने का भी आरोप, गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती लखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी (BBD यूनिवर्सिटी) में आयोजित फेस्ट के दौरान हिंसा की सनसनीखेज घटना सामने आई है। फेस्ट में पहुंचे एक छात्र पर कुछ अन्य छात्रों ने मिलकर बेरहमी से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों […]

Read More
Analysis homeslider International

चीनी CCTV बैन करते थे मुखबिरी?

देश भर में सुरक्षा की दीवार खड़ी करने के नाम पर लगाए जा रहे कैमरे अब खुद सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गए थे। लेकिन अब सरकार ने इस चुपके से फैल रही जासूसी के जाल पर सख्ती से हमला बोला है। 1 अप्रैल 2026 से चीनी कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी […]

Read More