लोकसभा में अमित शाह का धमाकेदार जवाब: “घुसपैठिए तय नहीं करेंगे PM-CM कौन बनेगा

gaha matara amata shaha 9b4ba2b075f22859a0f5b60acbfe81b1

नई दिल्ली। शीतकालीन सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को आईना दिखा दिया। SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) पर कांग्रेस और इंडी गठबंधन के आरोपों को “झूठ का पुलिंदा” बताते हुए शाह ने कहा, “चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, सरकार के अधीन नहीं। घुसपैठिए यह तय नहीं करेंगे कि देश का PM-CM कौन बनेगा।”

शाह ने कहा, “विपक्ष SIR पर हंगामा कर रहा है, लेकिन 2000 के बाद तीन बार SIR हुआ – दो बार NDA के समय, एक बार मनमोहन सरकार में। तब किसी ने सवाल नहीं उठाया। अब अचानक वोटर लिस्ट से नाम कटने का रोना? ये सिर्फ डर है कि 2027 में जनता फिर NDA को लाएगी।”

राहुल गांधी के “परमाणु बम” वाले बयान पर शाह ने पलटवार किया, “हरियाणा के एक घर में 20 वोटर होने का दावा किया गया। चुनाव आयोग ने चेक किया – दावा फर्जी निकला। वोट चोरी का नैरेटिव बनाने की कोशिश हो रही है।”

गुरुग्राम: यूट्यूबर ने गाय को खिलाए चिकन मोमोज, गोरक्षकों ने पकड़कर पीटा

शाह ने कांग्रेस के इतिहास का पिटारा खोला:

  1. 1946 में सरदार पटेल को 28 वोट, नेहरू को 2 – फिर भी नेहरू PM बने।
  2. इंदिरा गांधी का रायबरेली केस – इलाहाबाद हाईकोर्ट ने चुनाव रद्द किया, फिर कानून बदलकर खुद को इम्युनिटी दी।
  3. जजों को सुपरसीड कर अपने मनपसंद चीफ जस्टिस बनाया।

शाह ने सोनिया गांधी का भी जिक्र किया, “दिल्ली कोर्ट में केस है कि नागरिकता से पहले वोटर बनीं। मैंने सिर्फ तथ्य बताया, जवाब कोर्ट में दें।”

राहुल गांधी के “आप डरे हुए हैं” पर शाह मुस्कुराए, “आपके चेहरे पर चिंता की लकीरें दिख रही हैं। मैं आपके उकसावे में नहीं आऊंगा।” सदन में ठहाके गूंज गए।

शाह ने कहा, “ममता, स्टालिन, खरगे, अखिलेश, हेमंत सोरेन, भगवंत मान – सब चुनाव हारकर ECI को गाली दे रहे। पहले सिर्फ कांग्रेस की परंपरा थी, अब इंडी अलायंस ने भी अपनाई। देश की छवि खराब कर रहे हैं।”

अंत में शाह ने चेताया, “चुनाव आयोग पर उंगली उठाना लोकतंत्र पर हमला है। वोटर लिस्ट साफ करना देशहित में है। घुसपैठिए और फर्जी वोटर तय नहीं करेंगे कि भारत का अगला नेता कौन होगा।”

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More