रामगढ़ में पर्यटकों से भरी गाड़ी गहरी खाई में गिरी, सभी बाल-बाल बचे

Accident NayaLook

नैनीताल। उत्तराखण्ड के नैनीताल ज़िले के रामगढ़ क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब पर्यटकों से भरी गाड़ी गहरी खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मल्ला रामगढ़ घूमने आए गाज़ियाबाद के 7 पर्यटक वाहन में सवार थे। सोमवार देर रात पंचवटी बेंड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। अंधेरा अधिक होने की वजह से मौके पर सिर्फ चीख-पुकार सुनाई दे रही थी, जिससे घटना की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद एसडीआरएफ नैनीताल टीम सब-इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची।

टीम ने ड्रैगन लाइट और अन्य आवश्यक उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर सभी घायलों को बाहर निकाला। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था, जिससे रेस्क्यू में काफी मेहनत करनी पड़ी। दुर्घटनाग्रस्त वाहन में कुल 7 लोग सवार थे। चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसडीआरएफ के अनुसार गाड़ी बुरी तरह से कंडम हो चुकी थी। वाहन की स्थिति देखकर यह समझा जा सकता है कि हादसा कितना भीषण था। सभी घायलों को सुरक्षित निकालकर एम्बुलेंस से रामगढ़ अस्पताल भेजा गया।

Spread the love

Crime News

अंकित शर्मा मर्डर केस की पूरी टाइमलाइन: लापता होने से लेकर उम्रकैद की सजा तक का सफर

Karkardooma Court Verdict : वर्ष 2020 के उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगों के दौरान हुए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कड़कड़डूमा कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने माना कि यह अपराध बेहद क्रूर और […]

Spread the love
Read More
Tainted police personnel and crime
Crime News Uttar Pradesh

दागी पुलिसकर्मियों पर नकेल नहीं तो कैसे थमे अपराध

गोरखपुर ही नहीं पहले भी कई बार पुलिस वाले लगा चुके हैं खाकी पर दाग पुलिसकर्मियों ने महकमे के फरमान को किया नजरअंदाज, उठे सवाल ए अहमद सौदागर Tainted police personnel and crime : तीन दिनों पहले गोरखपुर जिले दस वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अभिषेक यादव ने उसके […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider Maharastra

नागपुर में घर बना था कथित सेक्स रैकेट का अड्डा, पुलिस रेड में संचालिका गिरफ्तार

Maharashtra News : महाराष्ट्र के नागपुर शहर में पुलिस ने एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कलमना इलाके में एक मकान के अंदर चल रही अवैध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से एक महिला को रेस्क्यू किया, जबकि […]

Spread the love
Read More