यूपी में योगी का मिशन SIR: “एक महीना, एक काम – हर वोटर तक पहुंचो, कोई नाम न कटे!”

Scorching heat

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को एनेक्सी ऑडिटोरियम में बीजेपी विधायकों और पदाधिकारियों को साफ-साफ अल्टीमेटम दे दिया – “अगला एक महीना सिर्फ और सिर्फ SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के नाम!” एक घंटे की मैराथन मीटिंग में योगी ने कहा, “वोटर लिस्ट हमारी जान है। 2027 का चुनाव इसी पर लड़ा जाएगा। हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की टीम – 5 पुरुष, 5 महिलाएं – घर-घर जाएंगी। पता करेंगी कि किसने फॉर्म भरा, किसने नहीं।”

योगी ने निर्देश दिए:

  • नई शादीशुदा लड़कियों के नाम पुराने पते से कटे तो नए घर में जुड़वाओ
  • बाहर नौकरी करने गए लोगों के नाम बचाओ
  • नए आए लोगों को जोड़ो
  • फर्जी नामों पर आपत्ति दर्ज कराओ
  • ग्रामीण इलाकों में शहरों से ज्यादा कैंप लगाओ

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तंज कसा, “SIR का विरोध करने वाले सोशल मीडिया पर चिल्ला रहे हैं, लेकिन उनके कार्यकर्ता चुपचाप बूथों पर काम कर रहे हैं। हम सोएं नहीं। बीजेपी कार्यकर्ता हर वोटर की मदद करें। कोई सच्चा वोटर न छूटे, कोई फर्जी नाम न जुड़े।”

मीटिंग में गोरखपुर प्रभारी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद, बीजेपी उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय समेत सभी विधायक-जिला अध्यक्ष मौजूद थे। योगी ने कहा, “विधायक खुद बूथों पर नजर रखें। BLO से सीधा संपर्क रखें। दावे-आपत्ति के नोटिस पर तुरंत एक्शन लें।”

ये सिर्फ रिवीजन नहीं, 2027 की तैयारी है।”

बीजेपी सूत्रों का दावा – SIR में 2 करोड़ से ज्यादा नाम कट सकते हैं। योगी का मंत्र स्पष्ट – “जो वोटर हमारा है, उसे कोई छीन न पाए।” अगले एक महीने में यूपी की सड़कों पर बीजेपी कार्यकर्ता सिर्फ एक काम करते दिखेंगे – वोटर लिस्ट बचाओ!

World Food Day 2026
homeslider International

खाद्य सुरक्षा और बेहतर पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर फोकस

World Food Day 2026: विश्व खाद्य दिवस हर साल 16 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर भुखमरी, कुपोषण और खाद्य असुरक्षा जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। साथ ही यह दिन या दिलाता है कि भोजन केवल जीवन की जरूरत नहीं, […]

Read More
Peshawar
homeslider International

पेशावर स्कूल हादसा: छत गिरने से 21 बच्चों की मौत, 40 घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक निजी स्कूल की छत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 21 बच्चों की मौत होने की खबर है, जबकि 40 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बचाव दलों ने मौके पर पहुंचकर […]

Read More
accidents homeslider International

पाकिस्तान: निजी स्कूल की छत गिरने से 17 बच्चों की मौत, कई घायल

Peshawar: पाकिस्तान के पेशावर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दीर कॉलोनी स्थित एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल ने मौके पर पहुंचकर मलबे में दबे लोगों को निकालने का अभियान […]

Read More