सिंधी बॉयज़ कॉलेज के बच्चों ने समझा CPR का महत्व

Untitled 14 copy 4
  • पूर्व सीएमओ ने बच्चों और टीचर्स को दी ट्रेनिंग
  • रोटरी क्लब के सदस्यों चिकित्सकों ने दिखाया डेमो

लखनऊ। सिंधी विद्यालय बॉयज़ इण्टर कॉलेज, राम नगर, आलमबाग में रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ वेस्ट के सहयोग से क्लब के मेडिकल अधिकारी पूर्व सीएमओ रोटेरियन डा. रमेश चड्ढा ने विद्यार्थियों एवं टीचर्स को सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) का डेमो एवं ट्रेनिंग दी गयी । सीपीआर एक ऐसी प्रक्रिया जिससे किसी बेहोश व्यक्ति का हृदय धड़कना और साँस चलना फिर से शुरू कराया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आई.जी.(रेलवे) राजा राम भागवानी एवं विशिष्ठ अतिथि रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ वेस्ट के अध्यक्ष रोटेरियन टीपी गौड़ थे।

मुख्य अतिथि राजा राम भगवानी ने कहा कि इस प्रकार की ट्रेनिंग विद्यालय में वर्ष में एक से अधिक बार देने का प्रयास किया जाए क्यूंकि अगर स्कूल स्तर पर सीपीआर का ज्ञान बढ़ेगा, तो धीरे-धीरे समाज में अधिक लोग जीवन बचाने की क्षमता सीख सकेंगे। कार्यक्रम में सिंधी शिक्षा परिषद लखनऊ के सत्येंद्र भावनानी, नानक चंद्र लखमानी , परमानंद खत्री, सुधाम चंद चंदवानी, रोटरी क्लब ‘खास’ के सचिव आनंद कुमार, माही भान, सिंधी विद्यालय गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शोभा चंदवानी, सिंधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सिद्धेश कुमार सिंह, सिंधी विद्यालय जूनियर हाई स्कूल की प्रधानाचार्या सरस्वती उपस्थित रहे।

विद्यालय में सीपीआर डेमो दिखाने का मुख्य उद्देश्य था

1. आपात स्थिति में तुरंत जीवन बचाने की क्षमता विकसित करना
2. शिक्षकों को फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनाना
3. बच्चों में जागरूकता और सुरक्षा संस्कृति बढ़ाना
4. दुर्घटना, बेहोशी, साँस रुकने या हार्ट अटैक जैसी स्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने का ज्ञान
5. स्कूल को सुरक्षित और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार करना है।

Spread the love

Politics Uttar Pradesh

NDA मतलब नौकरी देंगे अलायंस, पहले था प्रदेश डुबाओ अलायंस: मुख्यमंत्री योगी

लोक भवन में मुख्यमंत्री योगी ने कुशल खिलाड़ी कोटे से चयनित 470 खिलाड़ियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, 43 उपनिरीक्षक और 427 आरक्षी बने प्रमोशन कोई टाल नहीं सकता, जो टालेगा उसे ही टाल देंगे: मुख्यमंत्री योगी युवा शराब और सपा से सावधान रहें, दोनों ने प्रदेश को बर्बाद किया: मुख्यमंत्री योगी समाजवादी पार्टी ने 10 […]

Spread the love
Read More
Maharajganj
Uttar Pradesh

महराजगंज में सपा का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महराजगंज जिला मुख्यालय पर ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडेय ने की, जबकि इसका संयोजन सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने किया। सपा कार्यालय से शुरू […]

Spread the love
Read More
Education Uttar Pradesh

नवागत खंड शिक्षाधिकारी कमलेश कुमार मिश्र का शिक्षक संघ ने किया भव्य स्वागत

Barabanki: विकासखंड सिद्धौर में नवागत खंड शिक्षाधिकारी श्री कमलेश कुमार मिश्र जी के आगमन पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लॉक सिद्धौर द्वारा भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष श्री जंग बहादुर वर्मा जी ने किया। समारोह में विकासखंड सिद्धौर के विभिन्न विद्यालयों से सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उपस्थित […]

Spread the love
Read More