शोभा यात्रा पर पथराव के विरोध में बजरंग दल का बुलडोजर के साथ प्रदर्शन

Untitled 6 copy 4

हरिद्वार। शौर्य दिवस के अवसर पर यहाँ निकाली गई शोभा यात्रा पर हुए पथराव के विरोध में बजरंग दल ने बुलडोजर के साथ प्रदर्शन कर पत्थर बाजों को कड़ा संदेश दिया है। साथ ही प्रशासन को भी चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल कार्रवाई के लिए तैयार है।

दरअसल, बजरंग दल द्वारा निकाली गई शौर्य दिवस की यात्रा के दौरान असामाजिक तत्वों ने ज्वालापुर क्षेत्र में पथराव कर दिया था। जिसके बाद माहौल तनाव पूर्ण हो गया। सैनी आश्रम से शुरू होने के बाद जब यह शोभा यात्रा ज्वालापुर दुर्गा चौक के पास पहुंची तभी असामाजिक तत्वों ने शोभायात्रा को निशाना बनाते हुए पथराव कर दिया। पथराव के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता हरिद्वार के आर्य नगर चौराहे पर बैठकर जोरदार विरोध शुरू कर दिया। जिससे क्षेत्र में हालात संवेदनशील हो गए और तनावपूर्ण माहौल में पुलिस प्रशासन में स्थिति को संभाल।

मामला यहीं पर नहीं रुका और बजरंग दल ने रविवार को बुलडोजर के साथ ज्वालापुर में प्रदर्शन किया और पत्थर बाजों को संदेश दिया कि अगर प्रशासन नहीं जागा तो हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं। बजरंग दल की चेतावनी के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है। हालांकि इस दौरान बजरंग दल के प्रदेश सहसंयोजक अनुज वालिया ने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए बुलडोजर वापस ले जा रहे हैं लेकिन अगर इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई तो हिंदू संगठन एक जुट होकर जवाब देगा।

Spread the love

Maharajganj
homeslider Uttar Pradesh

नेपाल बॉर्डर पर अमेरिकी नागरिक पकड़ा गया, चीनी पासपोर्ट से मचा हड़कंप

Maharajganj : भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक अमेरिकी नागरिक को उस समय हिरासत में लिया, जब वह बिना वैध दस्तावेजों के भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। पूछताछ में उसने अपना नाम जॉर्डन ब्राउन बताया और खुद को अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताया है। उसके पास से चीनी पासपोर्ट […]

Spread the love
Read More
Virat Kohli 
homeslider Sports

जीत में सबसे ज्यादा शतक, विराट कोहली टॉप पर

Virat Kohli :  इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का जिक्र होते ही सचिन तेंदुलकर का नाम सबसे पहले आता है। ‘क्रिकेट के भगवान’ कहे जाने वाले सचिन के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 100 शतक दर्ज हैं। हालांकि, जब बात टीम की जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की होती है तो तस्वीर थोड़ी […]

Spread the love
Read More
Kannauj Jail
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कन्नौज जेल में अवैध वसूली के आरोपी कनिष्ठ सहायक को डीजी ने किया निलंबित

Kannauj Jail मृतक जेलकर्मी के परिवार को वित्तीय लाभ न दिलाने पर कनिष्ठ सहायक निलंबित लखनऊ। कन्नौज जेल में बंदियों से अवैध वसूली और सुरक्षाकर्मियों का उत्पीड़न करने वाले कनिष्ठ सहायक का महानिदेशक कारागार ने निलंबित कर दिया है। जेल में तैनात कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार ने मृतक जेलकर्मी के परिजनों को समय से अनुमन्य […]

Spread the love
Read More