यूपी में SIR का तूफान: 2.27 करोड़ वोटरों के नाम कटने की कगार पर

57d15afc26f843ce78da924c2d5c7b3b1764496760276957 original

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अब सियासी भूचाल बन चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने खुलासा किया है कि प्रदेश में 97% SIR पूरा हो चुका है और करीब 2.27 करोड़ नाम कट सकते हैं। उन्होंने बताया कि 17% “अनकलेक्टेबल वोटर” मिले हैं – यानी या तो मृत, या स्थायी रूप से बाहर चले गए, या डुप्लिकेट। पांच श्रेणियों में जांच हुई: मृत, बाहर शिफ्ट, डुप्लिकेट, 80+ उम्र के बिना फोटो और अन्य।

रिणवा ने कहा, “हमारा मकसद वोटर लिस्ट को साफ-सुथरा करना है। 2.27 करोड़ नाम कटेंगे, लेकिन नए वोटर भी जुड़ रहे हैं। अंतिम लिस्ट 7 फरवरी 2026 को आएगी।” रामपुर में नूरजहाँ और उनके विदेश में रहने वाले बेटों पर FIR के सवाल पर उन्होंने कहा, “SIR फॉर्म भरना जरूरी है। अलग फॉर्म भी दिए गए हैं।”

वंदे मातरम का 150वां साल: वो गीत जो आजादी की लौ था, आज फिर विवाद की आग में

फतेहपुर में एक BLO की आत्महत्या पर रिणवा बोले, “दबाव का कोई मामला नहीं। पूरे देश में काम चल रहा है।” लेकिन सपा इसे “वोट काटो अभियान” बता रही है। अखिलेश यादव ने कहा, “2-3 करोड़ वोटर कट रहे हैं। PDA समाज को निशाना बनाया जा रहा है। आयोग का काम वोट बनाना है, काटना नहीं।”

सियासी गलियारों में हल्ला है कि भाजपा 2027 के लिए PDA वोट बैंक कमजोर करना चाहती है। सपा ने “Save Voter List” कैंपेन शुरू कर दिया है। CEO ने आश्वासन दिया कि BLO से चर्चा कर हर नाम की दोबारा जांच होगी। लेकिन जनता परेशान है – बुजुर्ग कागज ढूंढ रहे हैं, विदेश में रहने वाले फॉर्म भरने की जद्दोजहद में।

Spread the love

Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

सऊदी की सुरक्षा में उतरेगा पाकिस्तान

सऊदी के लिए पाकिस्तान का बड़ा ऐलान Islamabad/Rome : सऊदी अरब की सुरक्षा को लेकर पाकिस्तान ने बड़ा बयान दिया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने कहा है कि सऊदी अरब की रक्षा के लिए पाकिस्तान अपनी सैन्य क्षमताओं और उपलब्ध संसाधनों का इस्तेमाल कर सकता है। उनका यह बयान ऐसे वक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

सुल्तानपुर: शिक्षक और उनकी पत्नी की उन्हीं के स्कूल में निर्मम हत्या

दोहरे हत्याकांड की खबर मिलते ही इलाके में फैली सनसनी स्कूल परिसर में खून से लथपथ पड़ा मिला दंपति का शव पुलिस को मौके से कुल्हाड़ी व फावड़ा बरामद, पुलिस अधिकारी मौके पर कादीपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Lucknow : सूबे में सनसनीखेज वारदात होने का सिलसिला थम नहीं […]

Spread the love
Read More