भिटौली में जमीनी विवाद में हुई हत्या के मामले में छह पर नामजद मुकदमा दर्ज पांच गिरफ्तार, एक फरार

Untitled 10 copy 2
  • भैंसा गांव में पुरानी रंजिश ने ली जान
  • गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

महराजगंज। महराजगंज जिले के भिटौली थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसा गांव में रविवार शाम जमीनी विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया, जब कुल्हाड़ी से हमला कर एक 55 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक की तलाश जारी है। बता दें कि भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रविवार की शाम उस समय अफरातफरी फैल गई, जब जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में पुरानी रंजिश अचानक हिंसा में बदल गई। ग्राम निवासी विनोद तिवारी (55) पर गांव के ही वतन वर्मा पुत्र बैजनाथ वर्मा ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

बताया जाता है कि हमलावर ने विनोद तिवारी की गर्दन पर कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गांव में पहले से चल रही जमीनी रंजिश इस विवाद का कारण बताई जा रही है। घटना की खबर मिलते ही भिटौली पुलिस भारी फोर्स के साथ गांव पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर लिया। कुछ ही देर में एएसपी सिद्धार्थ कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा, पोस्टमॉर्टम सहित सभी विधिक कार्रवाई की जा रही है। एएसपी ने यह भी बताया कि कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद मृतक के पुत्र प्रियांशु तिवारी ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने और अंजाम देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

इस पर थाना भिटौली प्रभारी मदन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजेंद्र पुत्र दरोगा, लोकनाथ तिवारी पुत्र उदयभान, वतन पुत्र बैजनाथ, बैजनाथ पुत्र विंदेश्वरी, दीपू पुत्र दरोगा और शंभू पुत्र रामधनी के खिलाफ BNS 103(1), 191(3), 61(2), 351 (3) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि नामजद छह में से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Spread the love

PM Modi in Kolkata
homeslider West Bengal

कोलकाता में PM मोदी ने छुए वरिष्ठ भाजपा नेता के पैर

माया की तर्ज पर बंगाल में सोशल इंजीनियरिंग की राह पर BJP ब्राह्मण से लेकर दलित और आदिवासी तक को मिली शुवेंदु काबीना में जगह एक महिला भी मंत्रिमंडल की सूची में शामिल, फायर ब्रांड नेता हैं अंगमित्रा पॉल धर्मेंद्र यादव BJP  यूं तो कुल पांच लोगों ने ही शुवेंदु अधिकारी के साथ शपथ ली […]

Spread the love
Read More
RBI
Business homeslider

RBI गवर्नर के बयान से मजबूत हुआ रुपया

डॉलर के मुकाबले 95.34 पर पहुंची भारतीय मुद्रा विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव रोकने को तैयार RBI नया लुक ब्यूरो नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले लगातार लुढ़क रही भारतीय मुद्रा (रुपये) को मजबूत करने का जिम्मा स्वयं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा (Sanjay Malhotra) ने संभाला है। उन्होंने विदेशी मुद्रा बाजार में […]

Spread the love
Read More
NEET
Education homeslider National

NEET रद्द परीक्षा ने देश भर में मचाया कोहराम, मर रहे नौनिहाल

डॉक्टर बनने का सपना हुआ जानलेवा देश की सबसे कठिन परीक्षा के लीक होने से सदमें में करोड़ों छात्र नया लुक डेस्क NEET Exam के चलते महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। डॉक्टर बनने का सपना देखने वाली एक छात्रा ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर ली। बताया जा […]

Spread the love
Read More