बदायूं की पिंकी ने कृष्ण से कर लिया विवाह

pinki 2025 12 96874ce390465e8455f94bea0c55bf42 4x3 1

बदायूं। आज के दौर में जहां रिश्ते टूटते-जुड़ते रहते हैं, वहां एक लड़की ने ऐसा फैसला लिया कि पूरी दुनिया हैरान रह गई। 28 साल की पिंकी शर्मा ने भगवान कृष्ण की मूर्ति से विवाह रचा लिया। ये कोई फिल्मी सीन नहीं, बल्कि एक सच्ची आस्था की कहानी है। पिंकी बचपन से कृष्ण भक्ति में डूबी रही हैं। घर में रोज पूजा, मंदिर जाना, राधा-कृष्ण की बातें – ये उनकी जिंदगी का हिस्सा हैं। वो हमेशा कहती थीं, “मेरा विवाह तभी होगा जब कान्हा खुद बुलाएंगे।”

परिवार खेती करता है। पिंकी ने चंदौसी से अंग्रेजी में एमए किया। नौकरी की तलाश थी, लेकिन शादी की बात पर वो साफ थीं – वर कृष्ण चुनेंगे। लोग हंसते थे, मगर पिंकी अडिग रहीं। फिर आया वो पल। परिवार वृंदावन गया। बांके बिहारी मंदिर में भारी भीड़। पिंकी हथेलियां जोड़कर खड़ी थीं। अचानक उनकी हथेली में एक सोने की अंगूठी गिरी। चारों तरफ देखा, कोई नहीं। पिंकी के लिए ये कृष्ण का संकेत था। घर लौटकर उन्होंने ऐलान किया – “मुझे मेरे कान्हा ने स्वीकार कर लिया। अब मैं किसी और से शादी नहीं करूंगी।”

बेड के स्टोरेज से निकला प्रेमी, अयोध्या में परिवार ने लिया अनोखा फैसला

परिवार पहले हक्का-बक्का। मगर पिंकी की आंखों में वो चमक देखकर सबने साथ दे दिया। गांव में खबर फैली। पहले लोग हैरान, फिर सम्मान करने लगे। तय हुआ – शादी गांव में ही होगी। शादी का दिन। पिंकी लाल जोड़े में दुल्हन बनीं। कृष्ण की मूर्ति दूल्हा बने। मंडप सजा, पंडितजी आए। पिंकी ने मूर्ति को जयमाला पहनाई, कन्यादान हुआ, सात फेरे लिए। जीजा दूल्हे पक्ष बने। अग्नि साक्षी बनी। रस्में पूरी हुईं – जैसे कोई आम हिंदू विवाह। गांव वाले आशीर्वाद देने आए। भोज हुआ। पिंकी ने कहा, “अब मैं राधा हूं।”

पिंकी के पिता सुरेश चंद्र शर्मा कहते हैं, “बेटी खुश है, इससे बड़ा क्या। हम वृंदावन में छोटा सा घर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।” फिलहाल पिंकी बड़ी बहन के साथ रह रही हैं।

Spread the love

Iran US Talks
homeslider International

मिडिल ईस्ट में राहत की उम्मीद! ईरान-अमेरिका ने फिर शुरू की बातचीत, होर्मुज पर होगा बड़ा फैसला

Iran-US Talks मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान एक बार फिर बातचीत की मेज पर लौटने के लिए तैयार हो गए हैं। दोनों देशों ने सैन्य कार्रवाई रोकने और कतर की राजधानी दोहा में वार्ता जारी रखने पर सहमति जताई है। इस बैठक का सबसे […]

Spread the love
Read More
Today's Weather
homeslider National Weather

IMD का अलर्ट, दिल्ली, यूपी और उत्तर भारत में आंधी-बारिश की चेतावनी

Weather Update राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम राहत भरी खबर लेकर आया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने वाली हैं। इसके साथ ही तेज हवाएं, आंधी और कई इलाकों में भारी बारिश की […]

Spread the love
Read More
Today's Horoscope
Astrology homeslider

जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल

Today’s Horoscope आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और खुशखबरी लेकर आया है। कुछ लोगों को करियर और कारोबार में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ को स्वास्थ्य, खर्च और पारिवारिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल। मेष : व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े […]

Spread the love
Read More