आदमखोर गुलदार को मारने के लिये पौड़ी में शूटर किए गए तैनात

afa52110 cc83 4a3f 9abf 9e286e3199aa

पौड़ी। तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव में व्यक्ति पर हमला कर उसे निवाला बनाने वाले आदमखोर गुलदार के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन और वन विभाग पूर्ण सतर्क मोड पर आ गए हैं। गुलदार को मारने की स्वीकृति मिलते ही वन विभाग ने सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली हैं और शूटर तैनात कर दिए गये हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया स्वयं पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं और जिला प्रशासन लगातार अपडेट ले रहा है।

ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गांव में बीती रात दो अतिरिक्त फॉक्स लाइटें स्थापित की गईं। साथ ही, प्रभावित गांव में पशुपालकों के लिए चारे की आपूर्ति शुरू की गई है। वन विभाग की ओर से एसडीओ आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों पर निगरानी रखने और पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरा, कैमरा ट्रैप और ड्रोन तैनात किए गए हैं।

इसके अलावा गुलदार को शूट करने के लिए मचान बनाया गया है और दो अनुभवी शूटरों की तैनाती कर दी गई है, जो लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन और वन विभाग का कहना है कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और आदमखोर गुलदार से उत्पन्न संकट को समाप्त करने के लिए हर स्तर पर तेजी से कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Delhi homeslider Uttar Pradesh

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

‘कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं’, PM मोदी ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा New Delhi :  फ्लाईदुबई की दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में बुधवार को हुई गंभीर घटना के दौरान साहस दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशंसा की है। PM मोदी ने सोशल […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More