शादी का झांसा देकर पांच साल तक शोषण…

WhatsApp Image 2025 12 05 at 5.46.11 PM

लखनऊ। लखनऊ के चिनहट और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवती ने अपने पति सतपाल और ससुराल वालों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उसे लिव-इन रिलेशनशिप के नाम पर पांच साल तक शारीरिक-मानसिक शोषण का शिकार बनाया गया। जब उसने कानूनी कार्रवाई शुरू की तो आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जल्दबाजी में आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली और रजिस्ट्रेशन भी कराया, लेकिन इसके बावजूद उसे पत्नी का हक नहीं दिया गया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि हाल ही में जब उसका पति उसे मायके से ससुराल बुलाने आया तो घर पहुंचते ही पूरा परिवार उस पर टूट पड़ा। सतपाल सहित ससुराल वालों ने गला दबाकर और बुरी तरह पीटकर उसे मारने की कोशिश की। बीच-बचाव करने आई उसकी मां को भी नहीं बख्शा गया। दोनों को गंभीर चोटें आईं। गले पर दबाव के निशान और मां की कमर-हाथ-पैर में गहरी चोटें इस बर्बरता की गवाही दे रही हैं। 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

युवती ने खुलासा किया कि सतपाल ने उसके निजी फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि आवाज उठाई तो सब वायरल कर देगा। मार्च 2025 में सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज मुकदमे के बाद आरोपी ने सिर्फ कानूनी पेंच से बचने के लिए 28 मई को शादी की और 4 जून को रजिस्ट्रेशन कराया। पीड़िता अब अपनी और मां की जान को खतरा बता रही है और सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रही है। पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध) ने इसे बेहद गंभीर मामला बताया है और जांच तेज कर दी है।

Spread the love

Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 80 गांवों के जल संकट पर हाईकोर्ट सख्त, DM को चेतावनी

Lucknow: उत्कर्ष लोक सेवा संस्थान की ओर से दाखिल जनहित याचिका पर न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने सुनवाई की। अदालत ने मामले में संबंधित उप जिलाधिकारियों को भी अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 अक्टूबर को होगी। पांच वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की […]

Spread the love
Read More