पौड़ी के आदमखोर गुलदार को मारने के आदेश, कई लोगों को बना चुका है निवाला

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 61

देहरादून। वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल के सत्याखाल के पास गजल्ड इडवालस्यू मे सक्रिय गुलदार को मारने के आदेश दे दिये हैं। प्रमुख वन संरक्षक ने आदेश में कहा कि पहले गुलदार की पहचान की जाएगी। इसके बाद उसे पकड़ने के प्रयास होगे। अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है।
प्रमुख वन संरक्षक ने जारी आदेश में कहा कि वन संरक्षक गढ़वाल वृत्त एवं प्रभागीय वनाधिकारी को पौड़ी रेंज क्षेत्र के तहत गुलदार को पिंजरा लगाकर पकड़ने एवं आवश्यकता होने पर ट्रेंक्यूलाइज कर पकड़ने की अनुमति दी गई है। गुलदार को पकड़ने के सभी प्रयासों के बाद भी उसके पकड़े न जाने पर अंतिम विकल्प के रूप में उसे मारने की अनुमति दी गई है।आदेश में कहा गया है कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप एवं पीआईपी के माध्यम से गुलदार की निगरानी की जाए।

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया के निर्देश पर पौड़ी और कोट विकासखंड के उन आंगनवाड़ी केंद्रों में 05 से 08 दिसंबर तक एहतियातन अवकाश घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों मे गुलदार की चहलकदमी अधिक दर्ज की गयी है। पौड़ी ब्लॉक के ग्राम गजल्ट में गुलदार के हमले और क्षेत्र में उसकी सक्रियता का संज्ञान लेते हुए बाल विकास विभाग द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र कौडला, कफलना, बाड़ा, सिरोली, पिसोली, डोभा तथा वजली में बच्चों की सुरक्षा हेतु जिला प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए उक्त केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। इसके अलावा विकासखंड कोट के देवार क्षेत्र में बच्चे पर हुए हमले के बाद देवार-1, देवार, उडडा, बुरांसी, देवल (चमना), काण्डा और नवन आंगनवाड़ी केंद्रों में भी समान अवधि के लिए अवकाश लागू किया गया है।

गौरतलब है कि 42 वर्षीय राजेंद्र नौटियाल को आज उस समय मार डाला जब वह मन्दिर से घर लौट रहे थे। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने वन कर्मियों को बंधक बना दिया और डीएफओ तथा डीएम को मौके पर आने को कहा। बाद मे जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने मौके पर आकर उन्ह गुलदार को सूट करने के आदेश से अवगत कराया।

Untitled 4 copy
homeslider Uttarakhand

“इस्तीफा नहीं दूंगी” बयान पर घमासान: ममता बनर्जी को लेकर वरिष्ठ वकील का बड़ा संवैधानिक दावा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं हारी नहीं हूँ” वाले बयान पर, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट, सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि “संविधान के अनुसार, जहाँ तक पद पर बने रहने की बात है,  हमारे सामने पहले भी ऐसे हालात आए हैं जहाँ मुख्यमंत्री ने […]

Read More
National Park
homeslider Uttarakhand

Corbett National Park: तीन वनकर्मियों की हत्या के जुर्म में कैद रहा खूंखार विक्रम नहीं रहा

पाँच सितारा फैसिलिटी में जीवन यापन कर रहा था “विक्रम” रंजन कुमार सिंह रामनगर/नैनीताल। उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढेला रेंज के रेस्क्यू सेंटर में रखे गए चर्चित नर बाघ ‘विक्रम’ की मौत हो गई है। विक्रम ने 21 साल की उम्र तक जीवन जिया। विक्रम का जीवन वन्यजीव इतिहास में […]

Read More
WhatsApp Image 2026 04 29 at 2.49.25 PM
Raj Dharm UP Uttarakhand

अखिलेश यादव का मास्टर स्ट्रोक: सियासी गलियारे में मची खलबली

एक्स पर लिखा- ‘उनका जो फर्ज है, वो अहल-ए-सियासत जानें, मेरा पैगाम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे।’ लखनऊ के राजनीतिक गलियारों की चर्चा का प्रमुख मुद्दा बना सपा मुखिया का यह कदम बीजेपी से दयाशंकर सिंह पहले नेता रहे, जो पहुंचे अनुपमा जायसवाल के पास दोनों डिप्टी सीएम के साथ संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह भी […]

Read More