उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जिलों में बर्फबारी और बारिश के आसार, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे गया

images

देहरादून। उत्तराखंड में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है जबकि मौसम शुष्क बना हुआ है। प्रदेश की ज्यादातर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है जिसके चलते सुबह और शाम की ठंड में इजाफा हुआ है। दिन के समय तेज धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं कंपकंपी छूटा रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार से पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में हल्की बारिश होने की संभावना है तो वहीं 3500 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर बर्फबारी भी हो सकती है।

देहरादून में चटक धूप खिली रही। हालांकि दिन के समय भी ठंडी हवाएं चलने के कारण भारी ठंड महसूस की गई। धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाएं लोगों को सता रही हैं। मैदानी क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है जिससे ठंड का असर और ज्यादा महसूस हो रहा है। टख धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल 2 दिन मौसम में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना नहीं है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं आगामी शुक्रवार से पश्चिम विकसित सक्रिय होने की भी संभावना है। जिसके कारण उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मौसम में बदलाव और बढ़ती ठंड के साथ-साथ मसूरी में विंटर कार्निवल मनाने की तैयारियाँ भी तेजी से चल रही है। 24 दिसंबर से प्रस्तावित विंटर कार्निवल राज्य आंदोलन के प्रणेता इंद्रमणि बडोनी की 100वीं जयंती को समर्पित रहेगा। विंटर कार्निवल के लिए मसूरी को भव्य तरीके से सजाने, चौक चौराहों के सौंदर्यीकरण, डेकोरेटिव लाइटिंग, वॉल पेंटिंग, विशेष थीम आधारित सजावट करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

Spread the love

Gold vs Silver
Business homeslider International

सोना या चांदी? US-ईरान तनाव के बीच किसमें निवेश का मौका

 Gold vs Silver: US-ईरान तनाव के बीच सोना खरीदें या चांदी? किसमें ज्यादा फायदा, जानें एक्सपर्ट की राय Gold vs Silver : US-ईरान तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में भी अस्थिरता देखने को मिल रही है। ऐसे में निवेशकों के सामने सवाल है कि मौजूदा […]

Spread the love
Read More
Stock Market Today
Business homeslider

Stock Market Today : सेंसेक्स 700 अंक टूटा, निवेशकों को बड़ा झटका

Stock Market Today  गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा टूटकर 74,054 के स्तर तक पहुंच गया, जबकि निफ्टी भी 23,223 के आसपास आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली और सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते […]

Spread the love
Read More
BJP
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

BJP का UP अष्टक और हरीश की महत्ता

BJP के राष्ट्रीय संगठन में यूपी अष्टक निर्मित हुआ है। इस अष्टक में हरीश द्विवेदी अब तक सबसे बड़े चेहरे के रूप में स्थापित दिख रहे हैं। यह महत्ता स्वयं में अनगिनत संदेश प्रसारित कर रही है। यह लिखने में कोई अतिशयोक्ति नहीं कि भाजपा संगठन में हरीश द्विवेदी का कद आज एक सामान्य सांसद […]

Spread the love
Read More