चौथा ‘काशी तमिल संगमम्’ शुरू, 1400 से अधिक तमिल मेहमान काशी में

Dark Brown Minimalist Relaxing Music YouTube Thumbnail 25

वाराणसी के पवित्र नमो घाट पर आज (मंगलवार) से ‘काशी तमिल संगमम्’ के चौथे संस्करण का रंगारंग आगाज़ होगा। उत्तर और दक्षिण भारत की प्राचीन सांस्कृतिक कड़ी को और मजबूत करने वाले इस महोत्सव की थीम इस बार है – ‘तमिल करकलाम’ यानी “तमिल सीखें”। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ विजन का यह अनुपम आयोजन काशी को तमिलनाडु की खुशबू से महका देगा।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि, पुडुचेरी की उपराज्यपाल डॉ. के. कैलासनाथन समेत कई गणमान्य अतिथि शामिल होंगे। मंच पर काशी के शिव-भक्ति नृत्य और तमिलनाडु के भरतनाट्यम, ओप्पना, करगम व पारंपरिक परई वादन की एक साथ प्रस्तुति होगी, जो भारत की विविधता में एकता का जीवंत चित्र प्रस्तुत करेगी।

read more:

 श्रीलंका की पुकार पर दौड़ा भारत का स्वदेशी गर्व, विक्रांत बना मसीहा

तमिलनाडु से 1400 से अधिक प्रतिनिधि काशी पहुंच चुके हैं। पहले जत्थे में चेन्नई से 87, तिरुचिरापल्ली से 86 और कन्याकुमारी से 43 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। ये मेहमान सबसे पहले हनुमान घाट पर गंगा स्नान करेंगे, फिर दक्षिण भारतीय शैली के प्राचीन मंदिरों – काशी के कमकोटि मठ, शंकराचार्य मठ और अन्य स्थलों के दर्शन करेंगे। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में पूजन-अर्चन और माँ अन्नपूर्णा रसोई में प्रसाद ग्रहण करेंगे। शाम को नमो घाट पर भव्य उद्घाटन के बाद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में अकादमिक सत्रों का सिलसिला शुरू होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ में इस आयोजन का विशेष उल्लेख करते हुए कहा था कि काशी-तमिल संगमम् अब तमिल प्रेमियों के लिए तीर्थ बन चुका है। उन्होंने देशवासियों से इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की थी। एक महीने तक चलने वाले इस संगमम् में कार्यशालाएं, सेमिनार, सांस्कृतिक संध्या, प्रदर्शनियां और गंगा आरती में तमिल भजन की प्रस्तुति होगी।

Gig Workers
homeslider National

डिजिटल युग का बढ़ता ‘वर्क फोर्स’

जीने की नई जद्दोजहद आगे बढऩे की नई जिद रंजन कुमार सिंह झारखंड। ‘डोर-टू-डोर सामान पहुंचाने वाले गिग श्रमिकों के लिए सूबे में बड़ी खुशखबरी है। उनके विधेयक को राज्यपाल ने मंजूरी दे दी। विधेयक के अनुसार गिग वर्कर्स को अब न्यूनतम पारिश्रमिक और PF  मिलेगा। यदि किसी संस्था ने इस कानून का उल्लंघन किया […]

Read More
Beast
Crime News homeslider

शादी से इनकार पर हैवान बना युवक!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने 17 वर्षीय युवती पर कथित तौर पर ऐसा खौफनाक हमला किया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि शादी से इनकार करने पर आरोपी ने युवती को […]

Read More
Untitled 3 copy
Crime News homeslider Uttar Pradesh

गाजियाबाद के फेमस पैसेफिक मॉल में आग से मचा हड़कंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गुरुवार सुबह एक बड़ी हादसे की खबर सामने आई है। कौशांबी स्थित फेमस पैसेफिक मॉल में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि मॉल के अंदर मौजूद सिनेमाघर के प्रोजेक्टर रूम में आग लगी, जिसके बाद देखते ही देखते धुआं पूरे मॉल में […]

Read More