चमोली में छेड़छाड़ के आरोपी शिक्षक को हटाया गया, मुकदमा दर्ज

Untitled 6 copy

देहरादून। चमोली जनपद में छात्र-छात्राओं से छेड़छाड़ एवं यौन शोषण के आरोपी अतिथि शिक्षक युनुस अंसारी के खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई गई है। राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा के प्रधानाचार्य ने आरोपी शिक्षक का अनुबंध तत्काल प्रभाव से समाप्त कर सेवा से हटा दिया है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी दशोली की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पोस्को अधिनियम के तहत मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया है।

राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा में राजनीति विज्ञान के अतिथि प्रवक्ता युनूस अंसारी पर छात्र-छात्राओं का यौन शोषण व छेड़छाड़ के गम्भीर आरोप लगे हैं। अभिभावकों की ओर से दर्ज शिकायत पर विभागीय अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से प्रकरण में अनुशासनात्मक कार्रवाई कर आरोपी अतिथि शिक्षक का अनुबंध निरस्त कर सेवा से हटा दिया है। इस संबंध में राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा के प्रधानाचार्य ने अनुबंध निरस्ती के आदेश जारी कर दिये हैं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि आरोपी शिक्षक वर्ष 2015 में राजनीति विज्ञान विषय में अतिथि प्रवक्ता के पद नियुक्त हुआ। हाल ही में अभिभावकों द्वारा उक्त आरोपी शिक्षक के खिलाफ यौन शोषण व छेड़छाड़ के गंभीर आरोप लगाये। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये विद्यालयी स्तर पर विद्यालय प्रबंधन समिति व अभिभावक संघ की बैठक बुलाई गई।

जिसके आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उच्च स्तर पर की गई। जिसके क्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली ने प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज गौंणा को आरोपी शिक्षक का अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये, साथ ही सीईओ चमोली ने उक्त प्रकरण में बरती लापरवाही को लेकर प्रधानाचार्य को दो दिन के भीतर तथ्यपरक स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि उक्त प्रकरण में खंड शिक्षा अधिकारी दशोली ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ चमोली कोतवाली पुलिस में पोस्को अधिनियम के तहत मुकदाम दर्ज कर दिया है। जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

Spread the love

Politics
Analysis homeslider Politics

विजय के बहाने तृषा पर वार, उदयनिधि की सियासत पर उठे सवाल

Politics तमिलनाडु की राजनीति इन दिनों एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां मुद्दों की बहस पीछे छूट गई है और व्यक्तिगत चरित्र हनन सामने आ गया है। तंजावुर में तीन अगस्त 2026 को कावेरी जल विवाद को लेकर डीएमके के विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन ने जो टिप्पणी की, उसने […]

Spread the love
Read More
BJP
Analysis homeslider

तीन राज्यों के उपचुनाव नतीजों ने BJP को दिया बड़ा राजनीतिक संदेश

तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भाजपा के नीरज कुमार को 19,324 वोटों के बड़े अंतर से हराकर 64,151 वोट हासिल किए। भाजपा उम्मीदवार को 44,827 वोट मिले जबकि […]

Spread the love
Read More
Rahul Gandhi
Analysis homeslider

जॉब नहीं तो सिंहासन हिलेगा, राहुल का प्रयागराज से बड़ा दांव

Rahul Gandhi लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने साफ लिखा, ‘जॉब नहीं मिलेगा, तो सिंहासन हिलेगा।’ यह पोस्ट ठीक उसी समय आया जब देश भर में बेरोजगारी और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं का गुस्सा अभी भी थमा नहीं है। कोटा और देहरादून के […]

Spread the love
Read More