गोरखधंधा: प्रकाश में आया विदेश में बैठकर मास्टर माइंड शुभम चला रहा था गिरोह,

arrested 1
  • जहरीले कफ सीरप के धंधे में सफेदपोश की संलिप्तता संदेह के दायरे में
  • पिता की गिरफ्तारी के बाद सच आया सामने
  • बड़ी-बड़ी मछलियां भी इस काले धंधे में आजमा रहे हाथ
  • जल्द ही इनकी भी गर्दन तक पहुंच सकती है पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। वर्ष 2015 में जहरीली शराब पीने से करीब पांच दर्जन से अधिक लोगों मौत। यूपी में किडनी का भी गोरखधंधा खूब चला अब फेंसेडिल कफ सीरप का गोरखधंधा ने हर किसी को बेचैनी में डाल दिया है कि आखिर कहां और किन मेडिकल स्टोरों से कफ सीरप खरीदा जाए। सोनभद्र पुलिस ने दुबई में बैठे मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल को दबोचा तो वह पुलिस की पूछताछ की तो उससे कई अहम राज उगले।

ये भी पढ़े

एकतरफा इश्क ने तांत्रिक तक पहुंचाया… फिर हुआ ऐसा कि छिन गई जिंदगी

जानकार सूत्र बताते हैं कि जैसे ही भोला ने राज उगला तो पुलिस और संबंधित विभाग के आलाधिकारी गहनता से होमवर्क शुरू कर दिया है। इस गोरखधंधे में यूपी के कई सफेदपोश चेहरे शामिल हैं, जिन्होंने जहरीली फेंसेडिल कफ सीरप की तस्करी करने वाले तस्करों से नाता जोड़कर मोटी रकम की लालच में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल में पाया कि विदेश में बैठा वाराणसी निवासी मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल जैसे कई चेहरे हैं जो इस ज़हरीले कफ सीरप सप्लाई करने में शामिल हैं।

बयान बाद सामने आएगा सच

फेंसेडिल कफ सीरप मामले में संदेह के दायरे में कुछ बड़ी मछली से शीघ्र पर्दा उठ सकता है। पुलिस और संबंधित विभाग के आलाधिकारी इस पूरे नेटवर्क को खोखला करने में फिलहाल जुट गए हैं। ऊंची रसूख रखने वाले भले ही तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर बचने की जुगत लगा रहे हों, लेकिन मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की गिरफ्तारी इस बात की साफ गवाही दे रही है कि बहुत जल्द ही कुछ बड़ी मछली पुलिस के बिछाए गए जाल में फंस सकती है। बताया जा रहा है कि इस गोरखधंधे में शातिर शुभम जायसवाल बीते आठ-नौ साल से लिप्त था और इस काले धंधे से करोड़ों की संपत्ति बना रखा है। बताया जा रहा है कि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाला अबतक 173 फर्मों को जहरीला कफ सीरप सप्लाई कर चुका है। पुलिस और संबंधित के अफसरों ने कुछ फर्मों के बारे में जानकारी एकत्र कर ली है, लेकिन अभी कुछ के बारे में पता लगाने में जुट गई है।

ये भी पढ़े

नहीं मिला प्यार तो प्रेमी के लाश से रचाई शादी, क्या है मामला… जानिए

दुबई के आलिशान होटल में बैठकर गिरोह चला रहा मास्टर माइंड

इस गोरखधंधे से जुड़े कई तस्कर दुबई में बैठे शुभम जायसवाल के प्यादे हैं। गिरोह का सरगना वाराणसी निवासी शुभम जायसवाल है जो विदेश में महंगे होटलों में बैठकर गिरोह संचालित कर रहा है। इस गोरखधंधे में कितने लोग और शामिल हैं अब पुलिस इन पर जल्द ही शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।

Spread the love

Crime News

जानकीपुरम: मामूली विवाद में पति के सिर पर तावे से वारकर की हत्या

कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में हुई घटना का मामला ए अहमद सौदागर Janakipuram Murder : राजधानी लखनऊ में अपनों के हाथों अपनों का खून बहाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। जानकीपुरम थाना क्षेत्र के कौशल्या गार्डेन कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली झगड़े ने गुरुवार शाम खूनी रूप ले लिया। किसी बात पर दंपति […]

Spread the love
Read More
Crime News

नगराम: बहराइच से लाकर सप्लाई करते गांजा

अंतर्जनपदीय स्तर पर करते हैं तस्करी, दो तस्कर गिरफ्तार सोलह लाख रुपए कीमत का अवैध गांजा, दो आई मोबाइल फोन, एक कार व 12,500 रूपए की नकदी बरामद ए अहमद सौदागर Marijuana Trafficking : बहराइच जिले से भारी मात्रा में गांजे की खेप लाकर उसे राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों में सप्लाई किया […]

Spread the love
Read More
Nirmal Ghosh
Crime News National

RG कर मेडिकल कॉलेज ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में TMC के पूर्व विधायक गिरफ्तार

साक्ष्य मिटाने का है आरोप ओडिशा के संबलपुर से लिया गया हिरासत में नया लुक ब्यूरो Nirmal Ghosh arrested: वर्ष 2024 में कोलकाता के प्रसिद्ध RG कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए भयावह दुष्कर्म और हत्याकांड के मामले में एक बड़ा कानूनी घटनाक्रम सामने आया है। पश्चिम बंगाल के […]

Spread the love
Read More