पेपर लीक मामले में CBI बॉबी पंवार से पूछताछ करेगी, नोटिस भेजा

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई की कार्रवाई तेज हो गई है। पहली गिरफ्तारी के बाद अब एजेंसी ने पूर्व बेरोजगार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए तलब किया है। बॉबी पंवार को CBI ने सोमवार को उपस्थित होने के लिए नोटिस भेजा है। गौरतलब है कि 21 सितंबर को आयोजित परीक्षा के दौरान एक केंद्र से प्रश्नपत्र के पन्ने बाहर आने की घटना सबसे पहले बॉबी पंवार तक पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने ही मीडिया में आकर पेपर लीक का खुलासा किया था। इसी वायरल हुए स्क्रीनशॉट पर बेरोजगार संघ ने पेपर लीक होने का दावा किया था, जिसके बाद रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ।

पुलिस ने 22 सितंबर को सुमन चौहान को हिरासत में लिया, इसके बाद खालिद और साबिया को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया था कि सुमन चौहान को प्रश्नपत्र के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं थी, इसलिए उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया था।

लेकिन बाद में आंदोलनकारियों की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने CBI जांच की संस्तुति दी और 26 अक्टूबर को CBI ने केस दर्ज किया। CBI की जांच आगे बढ़ने पर शुक्रवार को सुमन चौहान को षड्यंत्र का हिस्सा पाते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी को शनिवार को स्पेशल जज सीबीआई की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब CBI ने बॉबी पंवार को भी तलब किया है। इस पर पंवार ने कहा कि वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि “हमने ही इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की थी, इसलिए जांच में सहयोग देना हमारा दायित्व है।

homeslider Politics Raj Dharm UP

PDA की बढ़ती ताकत से अवसाद में भाजपा: अखिलेश

BJP ने तोड़ दिए भ्रष्टाचार और लूट के सारे रिकॉर्ड भाजपा को सत्ता से बाहर करना हो गया जरूरी लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में विधानसभा चुनाव जीतकर सरकार बनानी है। पूरी तैयारी के साथ काम करना है। बूथ स्तर पर जीतना होगा। भाजपा सरकार ने उत्तर […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सुरक्षाकर्मियों के बजाए आधुनिक उपकरण खरीद पर जोर!

कारागार विभाग में चल रहा कमीशन का खेल सुरक्षाकर्मियों पर निगरानी रखने के लिए लगाए जा रहे ‘सेंसर उपकरण’  फरारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नया प्रयोग राकेश कुमार  लखनऊ। जेल में निरुद्ध बंदियों की फरारी रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाए जाने के बजाए आधुनिक उपकरणों की खरीद पर जोर दिया […]

Read More
homeslider International

भारतीय उच्चायोग ने श्रीलंका में लगाई ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने बक पूर्णिमा पोया के अवसर पर वेलिसारा के मूलगंधकुटी पिरिवेन महा विहार में ‘बुद्धं शरणं गच्छामि’ प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस प्रदर्शनी में आधुनिक भारतीय कला के महान कलाकारों की पेंटिंग्स दिखाई गई, जिनमें भगवान बुद्ध के जीवन और उनकी शिक्षाओं के महत्वपूर्ण प्रसंगों को बड़ी खूबसूरती से दर्शाया गया […]

Read More