अब्दुल रहमान बन गया ‘रामदुलारे’, 30 साल पुराने मृत व्यक्ति की पहचान पर कर रहा था जमीनी सौदे

Untitled 8 copy 36

आशीष द्विवेदी

बस्ती /रूधौली। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सोनहा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव स्थित मदरसे में रहने वाला अब्दुल रहमान उर्फ अब्दुल्ला खुद को रामदुलारे पुत्र स्वर्गीय रामलौट बताता था। उसके पास आधार कार्ड, वोटर आईडी और बैंक खाते तक रामदुलारे के नाम से थे।

ये भी पढ़े

प्रेमी से गर्भवती हुई तीन बच्चों की मां

गौरतलब है कि असली रामदुलारे की मौत करीब 30 साल पहले हो चुकी थी। अब्दुल रहमान ने 2007 में यूपी आने के बाद मृत रामदुलारे की पहचान को अपना लिया और फर्जी दस्तावेज तैयार करवा लिए। इन फर्जी कागजातों के दम पर वह पिछले कई सालों से जमीन के सौदे और अन्य कारोबार कर रहा था।

ये भी पढ़े

शादी से इनकार करने पर युवक ने गर्लफ्रेंड को उतारा मौत के घाट

जब यह बात स्थानीय लोगों और प्रशासन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। मामला स्पेशल इंटेलिजेंस रीजन (SIR) तक पहुंचा। बस्ती SP ने तुरंत CO रूधौली को पूरी जांच सौंपी। जांच में पता चला कि अब्दुल रहमान मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और फर्जी हिंदू पहचान बनाकर लंबे समय से बस्ती में रह रहा था। फिलहाल उसके सभी फर्जी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। पूछताछ में अब्दुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जल्द ही उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Today's Horoscope
Astrology homeslider

मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल, किसे मिलेगा भाग्य का साथ?

Today’s Horoscope मेष : पूर्व नियोजित यात्रा को टालना पड़ सकता है। आज आपको अपने खर्च पर संतुलन बनाना होगा, आय की तुलना में खर्च अधिक हो सकता है, तनाव और उलझन की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। वृषभ : आज किस्मत का […]

Read More
Crime News homeslider

चिनहट: होटल के कमरे पंखे के कुंडे में दुपट्टे के लटके मिले प्रेमी-युगल के शव

रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस के रूम नंबर 101 में हुई घटना का मामला पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर Lucknow : चिनहट थाना क्षेत्र के देवा रोड पर धावा गांव स्थित रेड बिल्डिंग गेस्ट हाउस में एक प्रेमी जोड़े ने खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर […]

Read More
Lucknow
homeslider Uttar Pradesh

लखनऊ के 57 गांवों में बिछेगा नया बिजली नेटवर्क, हजारों परिवारों को राहत

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए राहत की खबर है। जिले के 57 गांवों और मजरों में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नया नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने के बाद उन इलाकों में बिजली की पहुंच बेहतर होने की […]

Read More