लखनऊ: अब सरकारी कामों में आधार कार्ड से उम्र साबित नहीं होगी

Untitled 10 copy 30

उत्तर प्रदेश सरकार ने दस्तावेज़ सत्यापन को और मजबूत बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसला लिया है। अब राज्य के किसी भी सरकारी विभाग में आधार कार्ड को जन्मतिथि या उम्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह कदम दस्तावेज़ों की विश्वसनीयता बढ़ाने और गलत जानकारी रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। नियोजन विभाग ने सभी प्रमुख सचिवों, अपर मुख्य सचिवों और विभागाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि उम्र साबित करने के लिए केवल अधिकृत दस्तावेज़ ही मान्य होंगे, जैसे जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट या अन्य सरकारी मान्यता प्राप्त प्रमाण-पत्र। आधार कार्ड अब सिर्फ पहचान पत्र के रूप में ही इस्तेमाल होगा।

यह फैसला भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के 31 अक्टूबर के पत्र पर आधारित है। UIDAI ने स्पष्ट किया था कि आधार कार्ड पहचान साबित करने का दस्तावेज़ है, न कि जन्मतिथि का प्रमाण। इसके बावजूद कई सरकारी कार्यालय आधार को उम्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार कर रहे थे, जिससे गड़बड़ियां हो रही थीं।

ये भी पढ़े

मसूरी, विकासनगर और देहरादून में अवैध प्लाटिंग व निर्माण पर चला बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त

नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह ने कहा कि अब पूरे राज्य में एकसमान नियम लागू होगा। कोई भी विभाग आधार को उम्र साबित करने के लिए नहीं मान्य करेगा। सभी कार्यालयों को इस निर्देश का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। यह कदम सरकारी योजनाओं, नौकरियों, पेंशन और अन्य सेवाओं में पारदर्शिता लाएगा। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे फर्जी दस्तावेज़ों का दुरुपयोग रुकेगा और सही लाभार्थी तक सुविधाएं पहुंचेंगी। लोगों को अब जन्म प्रमाण पत्र या स्कूल सर्टिफिकेट जैसे मूल दस्तावेज़ रखने होंगे। सरकार ने जनता से अपील की है कि वे अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज़ सुरक्षित रखें और समय पर अपडेट करवाएं। यह बदलाव तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

Lucknow
Uttar Pradesh

जनगणना का आया पैगाम, घर बैठे दर्ज करें अपना नाम

यूपी में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से घर बैठे खुद दर्ज करें परिवार की जानकारी 30 नवंबर तक चलेगी स्व-गणना की प्रक्रिया एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक ऑनलाइन पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1855 जारी नया लुक ब्यूरो Lucknow: पंचायत चुनाव को आगे खिसका देने वाले जनगणना की अंतिम तैयारियां अब तेज हो […]

Read More
Politics Uttar Pradesh

कान्हा की नगरी बनेगी चुनावी रणनीति का गढ़, मथुरा में भाजपा का महामंथन

बैठक के तीन दिन बाद लखनऊ पहुंचेंगे PM मोदी 16 और 17 नवंबर को होगी दो दिवसीय चिंतन बैठक CM योगी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन होंगे शामिल नया लुक ब्यूरो Lucknow: यूपी की सियासत अब चुनावी मोड में नजर आ रही है। एक तरफ BJP दो दिन बाद यानी 16 नवम्बर से […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

STF को बड़ी सफलताः बलिया का 50 हजार का इनामी गुजरात से गिरफ्तार

बस्ती में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार बहराइच में चोर से मुठभेड़, सोना बरामद हरदोई में मुठभेड़ के बाद चार बदमाश दबोचे चार जिलों में पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप नया लुक संवाददाता Lucknow: उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। STF और जिला पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई […]

Read More