फेंसेडिल कफ सीरप का गोरखधंधा करने वाला एक और तस्कर चढ़ा STF के हत्थे

Untitled 16 copy 18
  • इससे पहले भी ज़हर घोलने बेचने वाले चार को गिरफ्तार 

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। उत्तराखंड, बिहार व झारखंड सहित कई राज्यों में जहरीला कफ सीरप की सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा कर एसटीएफ, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने गुरुवार गोमतीनगर क्षेत्र स्थित ग्वारी गांव के पास से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इससे पहले भी राज्य की एसटीएफ चार तस्करों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है।
एसटीएफ टीम को दबोचे गए तस्कर के पास से दो मोबाइल फोन, एक फार्च्यूनर कार, आधार कार्ड, 4500 रूपए की नकदी के अलावा भारी मात्रा में अवैध कफ सीरप का भंडारण बरामद हुए हैं।

एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के मुताबिक बीते दिनों तस्करों की हुई गिरफ्तारी के बाद से कुछ तस्कर फरार चल रहे थे। एसटीएफ के अधिकारी लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में काम कर रहे निरीक्षक अंजनी कुमार पांडेय फरार अन्य तस्करों की खोज में जुटे थे कि गुरुवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि इस गोरखधंधे से जुड़ा एक तस्कर राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में जहरीला कफ सीरप सप्लाई करने की फिराक में है। इस सूचना पर इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय की टीम मौके पर पहुंची और घेरेबंदी कर उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम वाराणसी जिले के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सिकरौल निवासी अमित कुमार सिंह बताया। पुलिस के मुताबिक पकड़ गया तस्कर अमित कुमार सिंह मूल रूप से जनपद जौनपुर का रहने वाला है। बताया जा रहा है आरोपी के पास से बरामद फेंसेडिल कफ सीरप एक जहरीला पदार्थ जो नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया इनका तार सिर्फ यूपी तक नहीं सीमित है इनका नेटवर्क इस रैकेट ने देश के कई राज्यों के अलावा बांग्लादेश तक जुड़े होने की बात स्वीकार किया है। यूपी एसटीएफ टीम ने इससे पहले सहारनपुर निवासी विभोर राणा, विशाल सिंह, बिट्टू कुमार व सचिन कुमार को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज चुकी है। एसटीएफ के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार पांडेय के मुताबिक इस गिरोह में कितने लोग और शामिल हैं इसके बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

Spread the love

Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More
Crime News

असम में ‘निर्भया’ जैसा निर्मम कांड !

15 साल की बच्ची से रेप, हत्या, चेहरा कुचला, प्राइवेट पार्ट में डाली रॉड Assam Crime News : असम के हैलाकांडी जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दिल्ली के निर्भया कांड को दोहराया गया। घर में अकेली 15 साल की किशोरी के साथ हैवानियत के बाद उसकी बेरहमी से हत्या […]

Spread the love
Read More