ज़ी सिनेमा लेकर आ रहा है रजनीकांत और अमिताभ बच्चन की ‘वेट्टैयन’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

Untitled 3 copy 35
  • इस शनिवार, 29 नवंबर, रात आठ बजे

मुंबई। ज़ी सिनेमा ‘वेट्टैयन’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर के साथ आपके स्क्रीन को रोशन करने के लिए तैयार है, एक हाई-वोल्टेज एक्शन ड्रामा, जो एक ऐतिहासिक सिनेमाई लम्हा भी है, क्योंकि इस फिल्म में दो दिग्गज, रजनीकांत और अमिताभ बच्चन, पूरे 33 साल बाद एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आ रहे हैं। इस शनिवार, 29 नवंबर, रात 8 बजे, वेट्टैयन आपके सामने लेकर आएगा एक ऐसा सिनेमैटिक अनुभव जिसमें है जबर्दस्त जोश, इंसाफ की जंग और दिल छू लेने वाली स्टोरीटेलिंग। रजनीकांत, अमिताभ बच्चन, फहाद फासिल, राणा दग्गुबाती और अन्य दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म भारतीय सिनेमा के असली जज़्बात को सामने लाती है। इस फिल्म में हैं मानवीय उसूल, नैतिक संघर्ष, तेज़ रफ्तार एक्शन और ऐसे पल जो फिल्म खत्म होने के बाद भी याद रहते हैं। अपराध और भ्रष्टाचार की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी सच, हिम्मत और सही के लिए खड़े होने की ताकत को दर्शाती है, भले ही इसके लिए अपने ही सिद्धांतों को चुनौती क्यों न देनी पड़े।

वेट्टैयन की कहानी अथियन के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक एन्काउंटर स्पेशलिस्ट है। अथियन की दुनिया तब हिल जाती है जब उसे एहसास होता है कि शायद उसने एक युवा शिक्षिका की हत्या की जांच में जल्दबाजी में एक निर्दोष को मार दिया। पछतावे से टूटकर वो केस दोबारा खोलता है और सामने खुलता है छिपे हुए इरादों, दबी हुई सच्चाइयों और सिस्टम में फैली गहरी भ्रष्टाचार की एक ख़तरनाक भूलभुलैया। यह फ़िल्म सिर्फ़ अपनी तीव्रता के लिए ही ख़ास नहीं है, बल्कि अपने किरदारों के बीच के कमाल के तालमेल के कारण भी अलग पहचान बनाती है। तेज़ एक्शन, गहरी जांच-पड़ताल और मूल्यों पर आधारित कहानी वेट्टैयन सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि ये याद दिलाती है कि न्याय सिर्फ़ ताक़त से नहीं, ज़मीर से भी किया जाता है। स्टार-स्टडेड कास्ट, दमदार कहानी और जबरदस्त अपील – वेट्टैयन एक धमाकेदार टेलीविजन अनुभव देने का वादा करती है।

देखिए “वेट्टैयन” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार, 29 नवंबर को रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर।

Spread the love

Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More
Medha Shankar Movie
Entertainment

बजट तक नहीं निकाल पाई फिल्म, फिर भी प्राइम वीडियो के टॉप ट्रेंड में पहुंची

Medha Shankar Movie :  सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए तरसने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2‘ ने OTT पर आते ही खेल पलट दिया है। 16 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महज 1.85 करोड़ रुपये की कमाई कर पाई थी और साल 2026 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों […]

Spread the love
Read More