रिलेशनशिप पर रहने वाली युवती की हत्या का आरोप

Untitled 27 copy 9
  • लोहिया अस्पताल में शव, छोड़कर भागा उसका मित्र
  • जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। गोमतीनगर क्षेत्र में रायबरेली निवासी 19 वर्षीय अफसरी बानो की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। युवती के भाई रईस ने अपनी बहन के लिव-इन पार्टनर पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। रईस का आरोप है कि लिव-इन पार्टनर शनिवार को अफसरी को लोहिया अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया, जिसके कुछ देर बाद युवती की मौत हो गई। पार्टनर का मोबाइल फोन शनिवार रात से ही बंद आ रहा है। पुलिस की माने तो फंदा लगाने की दी थी सूचना। भाई रईस के मुताबिक, लगभग दो महीने पहले अफसरी रायबरेली के ही एक युवक के साथ लखनऊ आकर गोमतीनगर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रईस ने बताया कि शनिवार को उस युवक ने घरवालों को फोन कर सूचना दी थी कि अफसरी ने फंदा लगा लिया है।

सूचना देने के बाद वह अफसरी को लोहिया अस्पताल में छोड़कर मौके से फरार हो गया। पोस्टमॉर्टम हाउस से हुई शिनाख्त। पुलिस ने बताया कि पहचान से जुड़ा कोई दस्तावेज़ न मिलने के कारण, विभूति खंड पुलिस ने शव को अज्ञात मानते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। भाई रईस को जानकारी मिलने पर वह मंगलवार को पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। विभूतिखंड इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि अभी तक मृतका के परिजन पुलिस से औपचारिक रूप से संपर्क में नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से तहरीर मिलने और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

High Court
Crime News homeslider Uttar Pradesh

टिक्की में मिला कीड़ा, लोगों मे हड़कंप, रायबरेली रोड स्थित RMB रेस्टोरेंट पर उठे सवाल

High Court लखनऊ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता के साथ घटित हुई घटना अपनी बहन के साथ रेस्टोरेंट पहुंचे थे पाठक, टाल मटोल करते रहे कर्मचारी राजधानी लखनऊ के रायबरेली रोड स्थित आरएमबी (RMB) रेस्टोरेंट में परोसी गई टिक्की में कथित तौर पर कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद रेस्टोरेंट की स्वच्छता […]

Spread the love
Read More
Maharajganj Crime
Crime News Uttar Pradesh

नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला

आरोपी मनवर अली गिरफ्तार परिजनों ने लगाए दुष्कर्म व नेपाल ले जाने के प्रयास के आरोप उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj Crime News: महाराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मनवर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता […]

Spread the love
Read More
Crime News

इंदौर में पति-पत्नी के बीच “वह” कौन पत्नी की जमकर धुनाई

IndoreNews : मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में सड़क पर हुए एक विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति एक महिला के साथ कथित तौर पर बेल्ट से मारपीट करता नजर आ रहा है। घटना के दौरान सड़क पर काफी हंगामा हुआ और बड़ी संख्या में […]

Spread the love
Read More